वन नेशन वन इलेक्शन को लेकर दिल्ली बीजेपी दफ्तर में हुई बैठक, कई नेता रहे मौजूद

नई दिल्ली । वन नेशन वन इलेक्शन को लेकर दिल्ली बीजेपी कार्यालय में रविवार को बैठक हुई। बीजेपी के राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल के नेतृत्व में ये बैठक हुई। इस बैठक में दिल्ली के विधायकों से वन नेशन वन इलेक्शन पर चर्चा की गई। बैठक में मौजूद प्रमुख नेताओं में बीजेपी के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा, मंत्री पंकज सिंह, रविंद्र इंद्रराज, सांसद योगेंद्र चंदोलिया, सांसद कंवलजीत सहरावत, विधायक गजेंद्र यादव, विधायक सतीश उपाध्याय, हरीश खुराना सहित अन्य वरिष्ठ नेता शामिल थे।
दरअसल, सुनील बंसल उस हाईपावर कमेटी का हिस्सा हैं, जो वन नेशन वन इलेक्शन पर पब्लिक ओपिनियन के लिए बनाई गई है। जानकारी के मुताबिक, इससे पहले भी कई राज्यों में ऐसी बैठकों में उन्होंने हिस्सा लिया है और दिल्ली में उनकी मौजूदगी उसी श्रृंखला का हिस्सा रहा। बताया जा रहा है कि यह बैठक बहुत अहम है और ये उन बैठकों का हिस्सा रहा, जो देशभर में वन नेशन वन इलेक्शन को लेकर हर राज्य में की जा रही हैं। इस बैठक को आगामी चुनावों के मद्देनजर बेहद अहम माना जा रहा है। बताया जा रहा था कि इसमें वन नेशन वन इलेक्शन की नीति को लेकर पार्टी की रूपरेखा और प्रचार रणनीति पर विस्तार से चर्चा होगी। बता दें कि एक देश एक चुनाव यानी वन नेशन वन इलेक्शन का विचार पूरे देश में एक साथ चुनाव कराने से है। इसका मतलब यह है कि पूरे भारत में लोकसभा और सभी राज्य विधानसभाओं के चुनाव एक साथ कराए जाएंगे। यानी मतदान एक ही समय के आस-पास होगा। वर्तमान में, लोकसभा और राज्य विधानसभाओं के चुनाव अलग-अलग होते हैं।
००

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

टॉप स्टोरीज