वन विभाग के कब्जे से चुराई गई जेसीबी कुसमुंडा खदान से बरामद, अवैध मिट्टी उत्खन मामले में वाहन किया गया था जप्त  

राजधानी से जनता तक|कोरबा बालको वन परिक्षेत्र के जंगलों में अवैध मिट्टी उत्खनन के मामले में वन विभाग की सतर्कता से बड़ा खुलासा हुआ है। विभाग द्वारा पूर्व में जप्त की गई जेसीबी मशीन को चोरों ने विभागीय कार्यालय परिसर से चुरा लिया था, जिसे अब कुसमुंडा खदान क्षेत्र से बरामद कर लिया गया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि चोरी की इस पूरी साजिश को वाहन मालिक के इशारे पर अंजाम दिया गया था।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 3 जून की देर रात बालको रेंज के वनरक्षक दिलीप सिंह ठाकुर अपनी टीम के साथ गश्त पर थे, तभी सराईपाली ग्राम के जंगलों के कक्ष क्रमांक ओए 1243 में जेसीबी मशीन क्रमांक CG 12 BJ 5642 द्वारा अवैध मिट्टी खनन किया जा रहा था। पूछताछ के दौरान मशीन ऑपरेटर वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने में असमर्थ रहा, जिसके बाद जेसीबी को जब्त कर वन परिक्षेत्र कार्यालय परिसर में रखा गया।

 

हालांकि, कुछ ही दिनों के भीतर 2 से 3 बजे दरम्यानी रात को अज्ञात चोर विभागीय परिसर में घुसकर उक्त जेसीबी मशीन को चुरा ले गए। इस घटना की रिपोर्ट वनरक्षक दिलीप सिंह ठाकुर द्वारा बालको थाने में दर्ज कराई गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए वनमंडलाधिकारी मयंक अग्रवाल के निर्देश पर एसडीओ आशीष खेलवार एवं बालको वन परिक्षेत्र अधिकारी जयंत सरकार के नेतृत्व में जांच शुरू की गई।

जांच के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि चोरी गई जेसीबी कुसमुंडा खदान क्षेत्र में संचालित की जा रही है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और ऑपरेटर के कब्जे से जेसीबी को बरामद कर लिया गया।

 

बालको परिक्षेत्र अधिकारी जयंत सरकार ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में यह सामने आया है कि जेसीबी को रुमगरा निवासी मालिक रज्जाक अंसारी के निर्देश पर ही चोरी कर विभागीय परिसर से बाहर निकाला गया था। इस गंभीर मामले में अब वन विभाग सख्त रुख अपनाते हुए जेसीबी को राजसात करने की कार्रवाई कर रहा है।

 

Sangam Dubey
Author: Sangam Dubey

छत्तीसगढ़ में लोकप्रिय होता हुआ राजधानी से जनता तक दैनिक अखबार के साथ न्यूज पोर्टल, यूटयूब चैनल,जो दिन की छोटी बड़ी खबरों को जनमानस के बिच पहुंचाती है और सेवा के लिए तत्पर रहती है dainikrajdhanisejantatak@gmail.com

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

टॉप स्टोरीज