वानंचल ग्राम बैरख में मनाया गया विश्व हाथ धुलाई दिवस

जन जागरण संदेश/पवन तिवारी कबीरधाम
कवर्धा – वनांचल के शासकीय हाई स्कूल बैरख में आज विश्व हाथ धुलाई दिवस मनाया गया। जिसमें संस्था प्राचार्य सोहन कुमार यादव ने बताया कि विश्व हाथ धुलाई दिवस की शुरुआत स्टॉकहोम में 2008 में ‘ विश्व जल सप्ताह ‘ के दौरान की गई। संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा 2008 में अंतर्राष्ट्रीय स्वच्छता वर्ष की घोषणा के साथ ही प्रथम विश्व हाथ धुलाई के लिए 15 अक्टूबर का दिन तय किया गया था। तब से निरन्तर 15अक्टूबर को हाथ धुलाई दिवस आयोजित किया जाता है। व्याख्याता प्रेमलता ठाकुर ने बच्चों को क्रमबद्ध हाथ धुलवा कर दिखाया। एवम् स्वच्छता के बारे मे बताया। स्वच्छता को लेकर हमारी प्रतिबद्धता के कारण हमारे देश का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में सम्मिलित किया गया है। कार्यक्रम में संस्था प्राचार्य सोहन कुमार यादव, व्याख्याता प्रेमलता ठाकुर, शिक्षिका चमेश रावटे, विश्वराज, सुनाऊं मसराम एवं विद्यार्थी गण उपस्थित थे।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
November 2025
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930

टॉप स्टोरीज