विकसित कृषि संकल्प अभियान अतंर्गत झाखरपारा में पहुंचा कृषि रथ

राजधानी से जनता तक जिला संवाददाता-चरण सिंह क्षेत्रपाल 

देवभोग – केंद्र सरकार व प्रदेश सरकार द्वारा किसानों को कृषि क्षेत्र में मजबूती प्रदान करने के उद्देश्य से छतीसगढ़ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने हरी झंडी दिखाकर कृषि रथ के माध्यम से ‘विकसित कृषि संकल्प अभियान’ की शुरुआत की गई है।यह अभियान जिले में 29 मई से 12 जून तक चलेगा इसे । इस दौरान कृषि विभाग एवं वैज्ञानिक गांवों- गांवों कृषि रथ के माध्यम से पहुंचकर खेतों के उन्नत तरीकों की जानकारियां दी जा रही है। कलेक्टर भगवान सिंह उईके के निर्देशानुसार एवं जिला कृषि उपसंचालक चन्दन कुमार राय के मार्गदर्शन में गरियाबंद जिले के विकास खण्ड देवभोग क्षेत्र में विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत 05 जून 2025, दिन – गुरुवार समय 1.00 बजे से तेल नदी पार छत्तीस गांवों के मुख्यालय ग्राम पंचायत झाखरपारा में कृषि रथ का आगमन हुई तो उसी दौरान आदर पूर्वक स्वागत किया गया। झाखरपारा सेक्टर के उक्त किसानों को कृषि क्षेत्र में खरीफ़ मौसम के प्रमुख फसलें से संबंधित आधुनिक तकनीकों , विभिन्न सरकारी योजनाओं , किसानों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड में सुझाव दिया गया। विभिन्न फसलों के चयन तथा संतुलित खाद्यों के प्रयोग की जानकारी एवं जागरूकता अभियान आयोजित कि गई थी। जोकि ग्रामीण क्षेत्रों के 4-5 ग्राम पंचायत के किसानों के साथ कृषि वैज्ञानिक मनीष कुमार आर्य ने संवाद उक्त तकनीकों,नई किस्मों और सरकारी योजनाओं को सुझाई गई, विभिन्न फसलों में संतुलित खाद्यों के प्रयोग के लिए जागरूक एवं शिक्षित, कृषि ड्रोन प्राद्यौगिकी का प्रर्दशन,केवीके आईसीआर संस्थान और इफको, कृषि में ड्रोन प्राद्यौगिकी का उपयोग पर प्रदर्शन किसानों के बीच जागरूक पैदा करने के लिए आई सी टी का उपयोग, धान की सीधी बुवाई धान फसल में मशीनिकरण जैसे अन्य उन्नत फसल तकनीकों का प्रसार, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, किसान क्रेडिट कार्ड,बीज उर्वरक दिलाए जाने के संबंध में विस्तृत रूप से चर्चा की गई। इस अभियान के सुचारू रूप से क्रियान्वयन हेतु उपसंचालक कृषि कार्यालय में नियंत्रण की स्थापित किया गया है। केन्द्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी गई। खेती से जुड़े हुए इन सभी तथ्यों को लेकर कृषि विभाग के संबंधित अधिकारीयों ने विस्तार रूप से विभिन्न विषयों पर किसानों से वार्तालाप किया गया। उपस्थित कुछ किसानों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना जानकारी दी गई, साथ ही कार्यक्रम में मृदा स्वास्थ्य कार्ड, कृषि ऋण चैक, धान बीज व प्रचार प्रसार सामग्रियां वितरण किया गया।

इस बीच उपस्थित निर्माण समिति सभापति देशबन्धु नायक ने कहा कि मोदी सरकार ने किसानों को कृषि क्षेत्रों में उन्नति लाने में विकसित कृषि संकल्प अभियान’ का आयोजन रखीं जा रही है। इस योजना से किसान कृषि क्षेत्रों में आधुनिक कृषि तकनीकी का प्रयोग किए जाने व जमीन को बंजर कड़कदार भूमि से बचाव व देशी खाद्य का इस्तेमाल किए जाने के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है। इसी लिए सरकार ने कृषि विभाग के अधिकारी व कर्मचारीयों को गांवों गांवों में जाकर प्रचार -प्रसार हेतु कृषि रथ को हरी झंडी दिखाई गई है।

आज के कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक -डमरूधर पुजारी बिन्द्रानवागढ़ विधानसभा, निर्माण समिति सभापति जिला पंचायत सदस्य देशबन्धु नायक, जनपद पंचायत अध्यक्ष सुशील पद्मलया निधी,झाखरपारा मण्डल अध्यक्ष भगवानों बेहेरा, असलमन मेमन जनपद पंचायत सदस्य, शंकर लाल नागेश जनपद पंचायत सदस्य,छायकांत सोनवानी सरपंच झाखरपारा, विरेन्द्र कुमार ध्रुवा उपसरपंच, सीताराम यादव पूर्व मण्डल अध्यक्ष,सनत कुमार मांझी पूर्व सरपंच झाखरपारा, पदुलोचन जगत झाखरपारा धान खरीदी उपार्जन समिति अध्यक्ष, महेंद्र निधी पूर्व महामंत्री, अधिकारी व कर्मचारीयों में नरसिंह ध्रुव -सहायक संचालक

मनीष कुमार आर्य कृषि वैज्ञानिक

पुरन सिंह दिवान मत्स्य पालन विभाग अधिकारी

कृषि विस्तार अधिकारी बसन्त कुमार कश्यप, जनजीवन ध्रुव डब्ल्यू डी विभाग, वाटर स्टाफ व क्षेत्र के स्थानीय ग्रामीण किसान कार्यक्रम में मौजूद रहे।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

टॉप स्टोरीज