विकसित कृषि संकल्प अभियांतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में जगह-जगह पहुंची कृषि रथ  

जिला संवाददाता-चरण सिंह क्षेत्रपाल

देवभोग – केन्द्र व प्रदेश सरकार द्वारा गांवों-गांवों में विभिन्न योजनाएं संचालित हो रही है, जिसमें से अन्न दाता किसानों को कृषि क्षेत्रों में मजबूती प्रदान करने के उद्देश्य से कृषि मंत्रालय भारत सरकार द्वारा देश के करोड़ों किसानों को कृषि क्षेत्रों में विकास और उन्नति का मार्ग प्रशस्त करने के ऐवज में कृषि विभाग एवं वैज्ञानिक गांवों गांवों में कृषि रथ के माध्यम से अन्नदाता किसानों को उन्नत बीज खाद और उर्वरक क्षमता में वृद्धि जैसे अनेक गतिविधियों के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी बताई जा रही है। इस परिपेक्ष में गरियाबंद जिले के कृषि उपसंचालक चन्दन राय के निर्देशानुसार खरीफ फसल में धान फसल की उपजाऊ हेतु खाद्य, उन्नत बीज व जल की सुविधाएं जैसे अनेक महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई। और इन्हीं के साथ देश और दुनिया में विश्व पर्यावरण संरक्षण दिवस के अवसर पर विकसित कृषि संकल्प अभियान चलाया गया ताकि कृषि क्षेत्र में पुनरूद्धार की थीम पर मनाने का निर्णय लिया गया है। जिसके चलते आज देवभोग विकास खण्ड के ग्राम पंचायत झाखरपारा, दिवान मुड़ा और निष्ठीगुडा़ में केन्द्र व प्रदेश विष्णु देव साय सरकार ने मोदी की गारंटी के तहत विकसित कृषि संकल्प भारत की संकल्पना को साकार करने हेतु छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सरकार ने कृषि रथ को हरी झंडी दिखाकर कार्यक्रम को शुभारंभ 29 मई से 07 जून तक निरंतर जारी रखा गया था। कृषि विभाग के वैज्ञानिकों अधिकारी व कर्मचारीयों ने कृषि रथ को गांवों गांवों में पहुंचा कर कृषि क्षेत्रों में विकास उन्नति लाने मिट्टी, खाद्य का परिक्षण शिविर में किया गया तथा कृषि कार्य से संबंधित किसानों को मृदा परीक्षण कार्ड, कृषि ऋण चैक, धान बीज व अन्य गतिविधियों को विस्तारित

रूप से जानकारी बताई गई। इस योजना से कृषक आधुनिक कृषि पद्धति से विभिन्न फसलों का पैदावार किया जाए। उपजाऊ भूमि को बंजर व खरपतवार की अधिकता होने से बचाव व देशी गौबर खाद्य का उपयोग किए जाने को सुझाव दिया गया। तथा शिविर आयोजित कि गई गांवों में पर्यावरण संरक्षण, भूमि संरक्षण व वृक्षारोपण के प्रति लोगों को जागरूक करने हेतु विभिन्न प्रजातियों के पेड़ पौधे रोपण किया गया।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से डमरूधर पुजारी पूर्व विधायक बिन्द्रानवागढ़ , देशबन्धु नायक जिला पंचायत सदस्य, पदमलया निधी देवभोग जनपद पंचायत अध्यक्ष, भगवानों बेहेरा झाखरपारा भाजपा मण्डल अध्यक्ष,हेजू राम साहू, नरसिंह ध्रुव सहायक संचालक, सीईओ रवि सोनवानी, जगजीवन ध्रुव, कृषि अधिकारी बसन्त कुमार कश्यप,व वाटर शेड अधिकारी कर्मचारी व गांव के जागरूक महिला पुरुष बुजुर्ग व किसान और साथ में वरिष्ठ गणमान्य नागरिकों का विशेष सहयोग रहा है।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
December 2025
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
293031  

टॉप स्टोरीज