विजय हुए आप’ के : खरसिया विधानसभा का बदला समीकरण

राजधानी से जनता तक । खरसिया। 23 वर्षों में जिसकी भी सरकार बनी, उसकी नजर सिर्फ खनिज संपदाओं पर रही : संजीव झा

गुरुवार को कलार महासभा के महाध्यक्ष विजय जायसवाल ने आम आदमी पार्टी में सम्मिलित होकर खरसिया विधानसभा के समीकरण को बदल दिया है। श्रीराम-जानकी मंदिर में सैकड़ो समर्थकों के बीच दिल्ली से पधारे विधायक एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी संजीव झा, वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष आंनद प्रकाश मिरी, पार्टी प्रवक्ता सूरज उपाध्याय, प्रदेश उपाध्यक्ष भानुप्रकाश चंद्रा की उपस्थिति में विजय जायसवाल ने आप की सदस्यता ली।आम आदमी पार्टी के छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव प्रभारी संजीव झा ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ को बने 23 वर्ष हो गए, यहां जिसकी भी सरकार बनी, उसकी नजर सिर्फ यहां की खनिज संपदाओं पर ही रही और 23 वर्षों में छत्तीसगढ़ लूट का सेंटर बन गया, गरीबी और बढ़ी तो यहां के लोग पलायन करने लगे। मैं मानता हूं कि आपके पास विकल्प नहीं था। 15 सालों में भाजपा के कुशासन से त्रस्त आकर आपने कांग्रेस तो मौका दिया, तो कांग्रेस उनसे भी आगे निकल गई। वहीं संजीव झा ने कहा कि आप गरीब हैं तो इसे अपनी किस्मत का दोष मत मानिए, दरअसल आपकी सरकारों ने आपके साथ साजिश की है।

तो बदल सकता है समीकरण

खरसिया विधानसभा कांग्रेस का अभेद्यगढ़ रहा है, वहीं कलार समाज के महाध्यक्ष समाजसेवी विजय जायसवाल भी कांग्रेस के मजबूत समर्थक रहे हैं। जायसवाल के आम आदमी पार्टी जॉइनिंग के साथ ही यह कयास लगाया जा रहा है कि वे खरसिया विधानसभा का चुनाव भी लड़ सकते हैं। यदि ऐसा हुआ तो यहां का चुनावी समीकरण बदलने में वक्त नहीं लगेगा, क्योंकि विजय जायसवाल की खासी पकड़ खोलाक्षेत्र के आदिवासियों में भी है और कलार समाज के साथ ही साथ सर्व समाज में उनकी मजबूत पकड़ है। 

इनकी रही उपस्थिति

कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश सचिव सिरिल धृतलहरे अनु.जाति विंग, प्रदेश उपाध्यक्ष लल्लूसिंह किसान विंग, प्रदेश उपाध्यक्ष सरहुलराम भगत किसान विंग, प्रदेश उपाध्यक्ष राजीवरतन गुप्ता पिछड़ा जाति विंग, रायगढ़ लोकसभा अध्यक्ष राजेंद्र एक्का, रायगढ़ नगर अध्यक्ष गोपाल बापोड़िया, रायगढ़ जिलाध्यक्ष नरोत्तम चौहान अनु.जाति विंग, खरसिया शहर ब्लॉक अध्यक्ष देवेन्द्र लहरी, पूर्व रायगढ़ जिला संगठन मंत्री योगेंद्र कुलदीप, पूर्व खरसिया विधानसभा अध्यक्ष सम्पत चौहान, पूर्व पुसौर ब्लॉक अध्यक्ष भीमदास महंत, महिला नेत्री बबली चौहान, मीडिया प्रभारी सुमित पटेल, चपले ब्लॉक अध्यक्ष परिमल यादव, सूपा ब्लॉक अध्यक्ष शिब्बू रात्रे, गोर्रा उपसरपंच मोहकमदास महंत, जोबी प्रभारी उदय राठिया, बरगढ़ खोला अध्यक्ष रविलाल राठिया, सरिया ब्लॉक अध्यक्ष आकाश बैरागी, बृजमोहन अग्रवाल, विनोद महंत, गौरी चौहान सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक उपस्थित रहे।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

छत्तीसगढ़ में लोकप्रिय होता हुआ राजधानी से जनता तक दैनिक अखबार के साथ न्यूज पोर्टल, यूटयूब चैनल,जो दिन की छोटी बड़ी खबरों को जनमानस के बिच पहुंचाती है और सेवा के लिए तत्पर रहती है dainikrajdhanisejantatak@gmail.com

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
October 2025
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  

टॉप स्टोरीज