विधानसभा निर्वाचन 2023 सामान्य प्रेक्षक डॉ. अभीर और ताई काये ने किया मतदान केंद्र का निरीक्षण

विधानसभा निर्वाचन 2023

सामान्य प्रेक्षक डॉ. अभीर और ताई काये ने किया मतदान केंद्र का निरीक्षण

राजधानी से जनता तक/पंकज गुप्ता/बलरामपुर 

बलरामपुर :- विधानसभा निर्वाचन 2023 के अन्तर्गत विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 07-रामानुजगंज, 08-सामरी के निर्वाचन हेतु आज 17 नवम्बर को मतदान दिवस के अवसर पर जिले के मतदाता उत्साहपूर्वक मतदान करने मतदान केन्द्रों में पहुंचे। इस दौरान सामान्य प्रेक्षक 07-रामानुजगंज ताई काये एवं सामान्य प्रेक्षक 08-सामरी डॉ. जय कृष्ण अभीर ने मतदान केंद्र का निरीक्षण किया।

उन्होंने जिले के विभिन्न ग्रामों में बने मतदान केन्द्रों में पहुंचकर वहां पर मौजूद मतदान अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की। मतदान करने के लिए युवा और महिला मतदाताओं में खासा उत्साह देखा गया। आज प्रातः से ही मतदाताओं की लम्बी-लम्बी कतार मतदान केन्द्रों पर देखी गई। जहां युवाओं के साथ वरिष्ठ तथा दिव्यांग मतदाताओं ने भी अपने मताधिकार का उपयोग किया।

Amesh Jangadey
Author: Amesh Jangadey

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

टॉप स्टोरीज