विधायक के अथक प्रयास से कुसमी न.पं.को मिली 235,04 लाख की बड़ी सौगात।

चन्द्रदीप यादव/राजधानी से जनता तक/कुसमी बलरामपुर

कुसमी :- बालरामपुर जिला के कुसमी नगर पंचायत में छेत्र के लोकप्रिय विधायक उदेश्वरी पैकरा के अथक प्रयास से कुसमी नगर पंचायत को विभिन्न वार्डों में बिकास कार्य हेतु 235,04 लाख रुपए राशि की सौगात नगरीय प्रशासन रायपुर से प्राप्त हुई है, जिसके लिए सामरी विधायक उदेश्वरी पैकरा इस विकास कार्य को लेकर नगर पंचायत कुसमी से प्रस्ताव पारित कर रायपुर मंत्रालय में राशि स्वीकृति प्रदान कराने की मांग भिजवाई गई थी, तथा रायपुर में लगातार नगरीय निकाय मंत्री सहित सभी मंत्रीगण से भेंट मुलाकात करते हुए इस राशि को स्वीकृत कराने में सफल रही, इसी प्रकार पूर्व में भी लवकशपुर नदी में

करोड़ों रुपए की राशि से डायवर्सन बांध, चांदो में भूभका जलाशय योजना, रातासिली ग्राम पंचायत अंतर्गत पूर्व में बने हुए अधूरे बांध की करोड़ों रुपए की राशि दिलाने की स्वीकृति सहित चांदो कंठी घाट में सड़क निर्माण कार्य, सामरी से चरहट मार्ग में 7 करोड़ की सी सी सड़क निर्माण सहित आदिवासी सुदूर अंचल में प्रधान मंत्री ग्रामीण सड़क योजना, एवं प्रधान मंत्री जन मन योजना के तहत पक्की सड़क निर्माण सहित पुल पुलिया के निर्माण, बड़े बड़े छात्रावास निर्माण कराने की स्वीकृति प्रदान कराने में सामरी विधायक उदेश्वरी पैकरा द्वारा इस क्षेत्र के लिए सराहनीय भूमिका निभाई गई है, जिससे सामरी विधान सभा क्षेत्र में चारों तरफ चौमुखी विकास कार्य होते हुए देखने को मिल रहा है, कुसमी नगर पंचायत सहित सामरी विधान सभा क्षेत्र के अंतर्गत इतनी बड़ी राशि की स्वीकृति दिलाने पर इस क्षेत्र के ग्रामीण जनता सहित कुसमी नगर पंचायत के नगरवासियों द्वारा मीडिया के माध्यम से सामरी विधायक को धन्यवाद ज्ञापित किया गया है।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

टॉप स्टोरीज