विधायक गुरु खुशवंत साहेब के प्रयास से आरंग को फिर मिली बड़ी सौगात

आरंग विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न विकासकार्यों के लिए कई करोड़ रुपए स्वीकृत

आरंग ।  ईश्वर नौरंगे । अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष एवं आरंग विधायक गुरु खुशवंत साहेब के अथक प्रयासों से आरंग विधानसभा क्षेत्र को एक बार फिर करोड़ों रुपए के विकास कार्यों की स्वीकृति प्राप्त हुई है। विधायक गुरु खुशवंत साहेब लगातार मुख्यमंत्री और मंत्रिमंडल से चर्चा कर आरंग क्षेत्र के विकास के लिए अपनी बात रखते आए हैं। इसी के परिणामस्वरूप विधानसभा क्षेत्र को यह सौगात प्राप्त हुई है।

स्वीकृत विकास कार्यों में प्रमुख रूप से शामिल हैं

न.प. चंदखुरी में स्व. आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल निर्माण: ₹255.59 लाख।
वही ओबीसी प्राधिकरण से बोडरा में सामुदायिक भवन निर्माण (कुर्मी पारा): ₹6.00 लाख।
सकरी (को) में महिला भवन निर्माण : ₹5.00 लाख।
सेमरिया (न) में कबीर छात्रावास के लिए अतिरिक्त कक्ष निर्माण : ₹5.00 लाख।
बोरिद में रंगमंच निर्माण : ₹3.00 लाख।
भटिया में सतनामी पारा वार्ड-01 में सी.सी. रोड निर्माण : ₹5.20 लाख।
इन विकास परियोजनाओं की स्वीकृति पर आरंग विधायक गुरु खुशवंत साहेब ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय और पूरे मंत्रीमंडल,ओबीसी प्राधिकरण के प्रति आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि यह स्वीकृति क्षेत्र के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

क्षेत्र में इन विकास कार्यों की घोषणा से जनता में हर्ष का माहौल है। लोग विधायक साहेब के प्रयासों की सराहना कर रहे हैं और इन्हें क्षेत्र के समग्र विकास का प्रतीक मान रहे हैं।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
October 2025
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  

टॉप स्टोरीज