विधायक प्रत्याशी गोपिका गुप्ता ने मतदाताओं का जताया आभार

राजधानी से जनता तक । रायगढ़ | विधानसभा चुनाव के लिए 17 नवंबर को मतदान शांतिपूर्वक संपन्न हुआ। निर्दलीय प्रत्याशी गोपिका गुप्ता ने रायगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए मतदान स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्वक सम्पन्न होने पर मतदाताओं को धन्यवाद देते हुए उनके प्रति अपना आभार व्यक्त किया है। अभार संदेश में शांतिपूर्वक चुनाव सम्पन्न होने पर , विभागीय अधिकारियों , कर्मचारियों, मीडिया प्रतिनिधियों सहित रायगढ़ विधान सभा के मतदाताओं को धन्यवाद ज्ञापित किया है।

साथ ही आशा व्यक्त की है कि भविष्य में होने वाले राष्ट्रीय महत्व के चुनाव कार्यों में इसी प्रकार से सभी का सहयोग मिलता रहेगा। साथ ही उनके समर्थकों ने धन्यवाद ज्ञापित करते हुवे कहा है, कठिन परिस्थितियों में चुनाव जैसे राष्ट्रीय महत्व के कार्य में अपने दायित्वों का निर्वहन कर अपना सराहनीय सहयोग दिया है। विधानसभा क्रमांक 16 रायगढ़ के विधायक प्रत्याशी गोपिका गुप्ता ने मतदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा है, कि मतदान समाप्त होने के साथ हमारा भी चुनाव अभियान का पहला भाग खत्म हुआ। चुनाव लड़ने वाले प्रत्यासियों की किस्मत ईवीएम में कैद हो चुकी है। रायगढ़ विधानसभा का अगला विधायक कौन होगा इसका फैसला हो चुका है,लेकिन रिजल्ट के लिए हम सबको 3 दिसंबर का इंतजार करना होगा। उन्होंने कहा कि पिछले कई दिनों से लगातार विधानसभा क्षेत्र में चुनावी दौरा करने के दौरान उन्हें बहुत कुछ सीखने को मिला, लोगो का प्यार और साथ भी मिला, किसी ने चाय पिलाया तो किसी ने रोटी खिलाई। आप सभी ने कहीं न कहीं मेरा हैसला बढ़ाया। आप सभी का ” प्रत्यक्ष ,अप्रत्यक्ष रूप से किए गए सहयोग के लिए, बहुत बहुत आभार और दिल से धन्यवाद”।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

छत्तीसगढ़ में लोकप्रिय होता हुआ राजधानी से जनता तक दैनिक अखबार के साथ न्यूज पोर्टल, यूटयूब चैनल,जो दिन की छोटी बड़ी खबरों को जनमानस के बिच पहुंचाती है और सेवा के लिए तत्पर रहती है dainikrajdhanisejantatak@gmail.com

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

टॉप स्टोरीज