विवादित बोल : सोशल मीडिया में हुआ आत्तिजनक पोस्ट

विवादित बोल : सोशल मीडिया में हुआ आत्तिजनक पोस्ट

विश्व हिंदू परिषद ने किया खैरागढ़ थाने का घेराव

 

खैरागढ़-छुईखदान में हंगामा, 3 लोगों के खिलाफ जुर्म दर्ज! 2 गिरफ्तार, 1 युवती फरार

खैरागढ़। अयोध्या में भगवान श्री राम मंदिर स्थापना व प्राण प्रतिष्ठा के भक्तिमय माहौल के बीच मंगलवार को सामुदायिक भावना को ठेस पहुंचाए जाने से खैरागढ़ में हिंदू आक्रोशित हो गए। बड़ी संख्या में लोग पुलिस थाना पहुंच गए। पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है। इनमें दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया हैं। वहीं एक युवती फरार बताई जा रही है। धार्मिक भावना उद्देलित करने के आरोप में चमन खान, चिंटू खान और सालिका खान के खिलाफ 295 (क) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है।

बता दें कि सोशल मीडिया में आपत्तिजनक टिप्पणी की गई थी। जो वायरल होने के बाद खैरागढ़ में माहौल तनावपूर्ण हो गया। लोग सड़क पर उतरने लगे। फिर थाने में शिकायत दर्ज की गई। जिसके बाद पूरे खैरागढ़ में पुलिस चौकसी बढ़ा दी गई। हालांकि आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद माहौल शांत हो गया है। फिर भी मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस एहतियातन पुलिस संवेदनशील क्षेत्रों में गश्त कर रही है।

खैरागढ़ में सामाजिक सद्भावना बना हुआ है। 22 जनवरी को कई मुस्लिम हिंदू मंदिरों और पंडालों में अपनी मौजूदगी दर्ज कर धार्मिक सद्भावना का परिचय दिया। तो कुछ लोगों ने मंदिर निर्माण की बधाई भी दी। पूरे शहर में जनता के बीच उत्साह और भक्तिमय माहौल रहा।

धारा 295 (क) के तहत क्या सजा: – इस धारा के अंतर्गत विद्धेषपूर्ण कार्य जो किसी वर्ग के धर्म या धार्मिक विश्वासों का अपमान करके उसकी धार्मिक भावनाओं को आहत करने के आशय से किया गया हो। उच्चारित या लिखित शब्दों द्वारा या दुष्प्रयासों द्वारा करेगा। उसे कारावास, जुर्माना या दोनों से दंडित किया जाएगा।

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

टॉप स्टोरीज