चन्द्रदीप यादव /राजधानी से जनता तक /कुसमी, बलरामपुर
कुसमी :- बलरामपुर जिला के विकास खण्ड कुसमी में आज दिनाँक 06 जुलाई 2025 को सर्व आदिवासी समाज कुसमी ब्लॉक के सलाहकार देवधन भगत के अध्यक्षता में नगर पंचायत कुसमी सरहुल सरना धरम मण्डा में 9 अगस्त 2025 को विश्व आदिवासी दिवस मनाये जाने की तैयारी को लेकर प्रथम बैठक रखा गया!
बैठक में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी विश्व आदिवासी दिवस धूम-धाम से मनाए जाने को लेकर विस्तार पूर्वक चर्चा किया गया तथा सर्व आदिवासी समाज कुसमी संगठन की कार्यकारिणी विस्तार के सम्बंध में निर्णय लेते हुवे विस्तार किया गया!
बैठक में प्रमुख रूप से पूर्व विधायक डॉ. सोहन लाल ,सर्व आदिवासी समाज ब्लाक अध्यक्ष सुनील नाग ,पूर्व अध्यक्ष धिरजन उरांव ,सह संयोजक बालेश्वर राम ,कार्यकारी अध्यक्ष दीपक बुनकर ,महामंत्री अम्बिकेश्वर पैकरा ,प्रवक्ता जितेंद्र एक्का, प्रकाश भगत ,घासी समाज के ब्लाक अध्यक्ष दीपक सोनवानी ,सचिव देवलाल नायक एवं अन्य सदस्य उपस्थित रहें।
Author: Rajdhani Se Janta Tak
राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है




