विश्व पर्यावरण दिवस: कोरबा में एक पेड़ मां के नाम श्रृंखला के तहत किया गया पौधारोपण

राजधानी से जनता तक|कोरबा| विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिले में कोरबा वनमण्डल के तत्वाधान में एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम के तहत हजारों पेड़ लगाए गए, गुरुवार को आरटीओ कार्यालय के सामने फॉरेस्ट कंपार्टमेंट आयोजित इस कार्यक्रम में कोरबा कलेक्टर अजीत वसंत, महापौर संजू देवी राजपूत, वन मंडलाधिकारी कोरबा समेत एनसीसी, कॉलेज के छात्र- छात्राएं, वन विभाग के अधिकारी कर्मचारी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान बरगद, शीशम , पीपल, अमरूद, कटहल, निम, जामुन, काजू समेत अन्य फलदार एवं छायादार पौधे लगाए गए एवं पर्यावरण को सुरक्षित रखने का संकल्प लेते हुए सभी को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया गया।

कार्यक्रम के दौरान कोरबा कलेक्टर ने कहा कि वनमण्डल अधिकारी कोरबा के नेतृत्व में वन विभाग द्वारा एक पेड़ मां के नाम श्रृंखला में पेड़ लगाए गए है , लोगों के बीच जनचेतना बढ़ाना और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है। आने वाले समय में प्रधानमंत्री आवास योजना में भी इस कार्यक्रमों को शामिल किया जाएगा।

कोरबा वनमण्डलाधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि प्लास्टिक मुक्त देश, प्लास्टिक मुक्त समाज के थीं पर इस वर्ष विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जा रहा है, ऐसे में हमें यह प्रयास करना चाहिए कि कम से प्लास्टिक का उपयोग करें, प्लास्टिक की थैलियां पर्यावरण के लिए एवं वन्य प्राणियों के लिए भी घातक होती है।

 

कार्यक्रम के मुख्य रूप से कोरबा कलेक्टर, अजीत वसंत, महापौर संजू देवी राजपूत,डीएफओ मयंक अग्रवाल, एसडीओ सूर्यकांत सोनी, एसडीओ आशीष खेलवार, एसडीओ तोषी वर्मा, वन परिक्षेत्र अधिकारी जयंत सरकार, मृत्युंजय शर्मा , जी एस पैकरा, ज्योति भूषण प्रताप सिंह विधि महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ किरण चौहान, शिक्षक महिपाल गहरा, भारतीय अहिरवार, रश्मि सिंह, डॉ सालिक राम व संतोषी सारथी, गगन, आकाश, पूनम, ओम, पूजा बारेठ,कविता यादव, पूजा बरेठ, मधुलता, योगिता दास, नवीन, आदर्श समेत महाविद्यालय के समस्त छात्र छात्राओं ने भी पर्यावरण के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से पौधारोपण किया।

Sangam Dubey
Author: Sangam Dubey

छत्तीसगढ़ में लोकप्रिय होता हुआ राजधानी से जनता तक दैनिक अखबार के साथ न्यूज पोर्टल, यूटयूब चैनल,जो दिन की छोटी बड़ी खबरों को जनमानस के बिच पहुंचाती है और सेवा के लिए तत्पर रहती है dainikrajdhanisejantatak@gmail.com

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

टॉप स्टोरीज