विश्व शौचालय दिवस पर ग्राम पंचायत छिंदगढ़ सम्मानित

रायपुर में सरपंच श्रीमती सुखमति राजेश पुजारी को मिला सम्मान

जिला प्रमुख नवीन दांदडें

सुकमा -विश्व शौचालय दिवस के अवसर पर स्वच्छता और जन-जागरूकता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए ग्राम पंचायत छिंदगढ़ को राज्य स्तरीय सम्मान से नवाज़ा गया। राजधानी रायपुर में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में ग्राम पंचायत की सरपंच श्रीमती सुखमति राजेश पुजारी ने यह सम्मान ग्रहण किया।

ग्राम पंचायत छिंदगढ़ ने स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालय निर्माण, ओडीएफ प्लस गतिविधियों, स्वच्छता व्यवहार परिवर्तन, ठोस-तरल कचरा प्रबंधन तथा सामुदायिक भागीदारी को बढ़ावा देने में उल्लेखनीय कार्य किया है। इन प्रयासों के कारण पंचायत को जिले में ही नहीं, बल्कि पूरे राज्य में एक आदर्श पंचायत के रूप में पहचान मिली है।

कार्यक्रम में राज्य स्तर के वरिष्ठ अधिकारियों ने छिंदगढ़ पंचायत की टीम की सराहना की तथा कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता को जन-आंदोलन बनाने में सरपंच एवं उनकी टीम का योगदान अनुकरणीय है।

ग्राम पंचायत के सम्मान से पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। स्थानीय ग्रामीणों ने सरपंच श्रीमती सुखमति राजेश पुजारी और पंचायत प्रतिनिधियों को बधाई दी तथा भविष्य में भी स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने का संकल्प दोहराया।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है