‘वीबी जी राम जी’ से मनरेगा में आएगा बड़ा सुधार, 125 दिन की रोजगार गारंटी से बनेंगे स्वावलंबी गांव : राजीव सिंह

भाजपा जिला संगठन प्रभारी अमित चिमनानी बोले— रिफॉर्म के जरिए दूर होंगी मनरेगा की कमियां, देशभर में लागू हो रहा ‘वीबी जी राम जी’ अधिनियम

राजधानी से जनता तक/ चरण सिंह क्षेत्रपाल 

गरियाबंद- गरियाबंद के ग्राम नहरगांव में भाजपा गरियाबंद द्वारा 27 जनवरी, मंगलवार को ‘वीबी जी राम जी’ विषय पर जिला स्तरीय कार्यशाला एवं सम्मेलन आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम में मुख्यरूप से संभाग सहप्रभारी राजीव सिंह जी, गरियाबंद भाजपा जिला संगठन प्रभारी एवं प्रदेश प्रवक्ता अमित चिमनानी, पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष एवं बिंद्रानवागढ़ विधानसभा प्रभारी नेहरू निषाद, जिला अध्यक्ष अनिल चंद्राकर, महामंत्री द्वय डॉ. आशीष शर्मा, चंदशेखर साहू जिला पंचायत उपाध्यक्ष लालिमा पारस ठाकुर शामिल हुए।

कार्यक्रम को संभाग सहप्रभारी राजीव सिंह जी ने अपने संबोधन में कहा कि ‘वीबी जी राम जी’ को लेकर कहा कि यह रिफॉर्म मनरेगा योजना की वर्षों पुरानी कमियों को दूर करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार गांवों को गरीबी मुक्त और आत्मनिर्भर बनाने के अपने संकल्प को मजबूती से पूरा कर रही है। कहा कि किसी भी अधिनियम की सफलता तभी संभव है जब उसे सही मंशा और पूरी जानकारी के साथ लागू किया जाए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे सरकार की नीतियों और कानूनों की जानकारी लेकर गांव-गांव तक जागरूकता फैलाएं।

उन्होंने कांग्रेस पर तीखा हमला करते हुए कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार ने ‘वीबी जी राम जी’ योजना लाई, जिससे कांग्रेस पार्टी के जितने सदस्यगण हैं, उनके पेट में दर्द हो रहा है। कहा कि आखिर इन्हें रामजी से इतनी दिक्कत क्या है, जब भूमिपूजन किया तब दिक्कत हुई, श्रीराममंदिर और प्राणप्रतिष्ठा का काम हुआ तब उन्हें दिक्कत हुई। अब मनरेगा की जगह ‘वीबी जी राम जी’ ले आए तो भी उन्हें दिक्कत हो रही है। आरोप लगाया कि कांग्रेस लोगों में भ्रम फैलाने का काम कर रही है कि महात्मा गांधी का नाम हटाकर इस योजना को लाया है। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी हमारे राष्ट्रपिता है और हमेशा रहेंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने 60 वर्षों से राज किया कई योजनाएं व संस्थाएं हैं जो गांधी परिवार के नाम पर हैं। लेकिन भाजपा की सरकार में किसी भी योजना में मोदी जी का नाम नहीं है। कहा कि भाजपा विकसित भारत की संकल्पना को लेकर काम कर रही है, इसके साथ ही विकसित छत्तीसगढ़ भी बनाना है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में भाजपा की विष्णुदेव साय की सरकार आते सबसे पहले 18 लाख गरीब परिवार को आवास दिया गया।गांवों का विकास होगा तब विकसित भारत होगा। ‘वीबी जी राम जी’ में ग्राम पंचायत व ग्राम सभा में विकास के कार्य तय किए जाएंगे, जिसके लिए राशि स्वीकृत होगी। बताया कि इसमें सबसे महत्वपूर्ण जल संरक्षण के काम होंगे और अधोसंरचना को प्राथमिकता में रखा गया है।

 

भाजपा जिला संगठन प्रभारी अमित चिमनानी ने बताया कि ‘वीबी जी राम जी’ अधिनियम के तहत सरकार ग्रामीण परिवारों को 125 दिन की रोजगार गारंटी देने की दिशा में कार्य कर रही है, जिससे मजदूरों को नियमित रोजगार मिलेगा और गांवों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। उन्होंने कहा कि इस अधिनियम के लागू होने से मनरेगा में पारदर्शिता बढ़ेगी, कामों की गुणवत्ता सुधरेगी और मजदूरों को समय पर मजदूरी मिल सकेगी। इससे गांवों में पलायन पर भी प्रभावी रोक लगेगी। उन्होंने कहा कि ‘वीबी जी राम जी’ अधिनियम को देशभर में लागू किया जा रहा है और यह ग्रामीण विकास की तस्वीर बदलने वाला साबित होगा। सरकार का उद्देश्य केवल रोजगार देना नहीं, बल्कि स्वावलंबी और सशक्त गांवों का निर्माण करना है।

 

कार्यशाला को पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष एवं बिंद्रानवागढ़ विधानसभा प्रभारी नेहरू निषाद ने ‘वीबी जी राम जी’ को लेकर स्पष्ट किया है कि प्राथमिकताओं में विकास कार्यों की गुणवत्ता, शासन की योजनाओं का जमीनी क्रियान्वयन और आम जनता को योजनाओं का वास्तविक लाभ दिलाना सर्वोपरि है। उन्होंने कहा कि पारदर्शी प्रशासन, जवाबदेही और कानून की सही समझ से ही मजबूत लोकतंत्र की नींव रखी जा सकती है।

इसी कड़ी में भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित कार्यशाला एवं सम्मेलन में संबंधित अधिनियम को लेकर विस्तार से जानकारी दी गई।

भारतीय जनता पार्टी के जिलाअध्यक्ष अनिल चंद्राकर ने ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ को केंद्र सरकार की एक ऐतिहासिक और जनकल्याणकारी उपलब्धि बताया। उन्होंने कहा कि यह योजना ग्रामीण क्षेत्रों के नागरिकों को रोजगार, स्वरोजगार और स्थायी आजीविका से जोड़ने की दिशा में एक सशक्त कदम है। श्री चंद्राकर ने अपने उद्बोधन में कहा कि इस मिशन के माध्यम से युवाओं, महिलाओं, किसानों और श्रमिक वर्ग को आत्मनिर्भर बनाने का संकल्प प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में साकार हो रहा है। योजना का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण भारत की आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ करना, पलायन को रोकना और प्रत्येक परिवार को सम्मानजनक आजीविका उपलब्ध कराना है।

इस सम्मेलन मे प्रमुख रूप से आशीष शर्मा, चंद्रशेखर साहू, गुरूनारायण तिवारी,प्रीतम सिन्हा,ईश्वर साहू,पदुलोचन जगत,सुरेंद्र सोनटेके,केशरी ध्रुव,लालिमा पारस ठाकूर,शोभाचन्द पात्र,हलमन ध्रुवा बलदेव सिंह हुंदल,रिखीराम यादव,राधेश्याम सोनवानी,सागर मयानी, धनराज विश्वकर्मा,सुमित पारख,रिकेश साहू,भगवानो बेहरा,जगमोहन पटेल,सन्तोष यादव,शिवशंकर जायसवाल,खोमन चन्द्राकर,सन्दीप पाण्डे,आशिफ मेमन,सोहन ध्रुव,लेखराम साहू, सियाराम ध्रुव उत्तम रघुवंशी चैनसिंग कश्यप,टिंकू ठाकुर,धनंजय नेताम बिंदु सिन्हा, मिलेश्वरी साहू पुष्पा साहू, रेणुका साहू,शीतला पाण्डे,शिवांगी चतुर्वेदी,सीताराम यदु ,अरविंद नाथ तिवारी दुर्योधन सोनवानी,दुष्यन्त पात्र, दुलारी साहू,मधुवाला रात्रे,बबिता सेन,प्रियंका सोनी,सुनिता ध्रुव,सरोजनी रात्रे रिजवान मेमन खेम बघेल सूरज सोनी परुषोतम ध्रुव राजेन्द राजपूत, प्रतीक तिवारी,परमेश्वर सेन राज डे सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है