शासकीय वेदराम महाविद्याल मालखरौदा में आज वार्षिक उत्सव

राजधानी से जनता तक । मालखरौदा । नवीन जिला सक्ती के एकलौते ऐसे महाविद्यालय जिसे नेक मूल्यांकन द्वारा बी प्लस ग्रेड प्राप्त हुआ है ऐसे शासकीय वेदराम महाविद्यालय मालखरौदा में इस वर्ष भी हर वर्ष की भांति वार्षिक उत्सव सहित प्रमाण पत्र वितरण का कार्यक्रम बड़े ही धूम धाम से मनाया जाएगा । महाविद्यालय के वार्षिक उत्सव कार्यक्रम आज दिनांक 14 फरवरी को सुबह 10 बजे से प्रारंभ होगा। इस वर्ष के वार्षिक उत्सव कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कृष्णकान्त चन्द्रा (जिला अध्यक्ष भाजपा सक्ती) मौजूद रहेंगे वही कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ.बी.डी. जॉगडे (प्राचार्य शा. वेदराम महाविद्यालय मालखरौदा) द्वारा किया जाएगा तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में जितेन्द्र विजय बहादुर सिंह (राजा साहब), पुष्पा शेखर गबेल
(सरपंच ग्राम पं. छोटे सीपत), अशोक जलतारे (सांसद प्रतिनिधि), रंजीत अजगल्ले (पूर्व जनपद अध्यक्ष मालखरौदा), राजेश चंद्रवशी (थाना प्रभारी मालखरौदा), टी.आर. बर्मन (सामजिक कार्यकर्ती सरपंच प्रतिनिधि),
विजयेन्द्र सिदार (सभापति जं. पं. मालखरौदा), अरूण महिलागे
(सभापति जं.पं. मालखरौदा), किरण डहरिया (सरपंच ग्राम पिहरीद) मौजूद रहेंगे। महाविद्यालय के छात्र छात्राओं द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया जाएगा और साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले छात्रों को प्रमाण पत्र भी वितरण किया जाएगा।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

छत्तीसगढ़ में लोकप्रिय होता हुआ राजधानी से जनता तक दैनिक अखबार के साथ न्यूज पोर्टल, यूटयूब चैनल,जो दिन की छोटी बड़ी खबरों को जनमानस के बिच पहुंचाती है और सेवा के लिए तत्पर रहती है dainikrajdhanisejantatak@gmail.com