श्रद्धांजलि में अंधेरे की छाया: मिशन सन्डे ने दी स्व. राजा साहब को श्रद्धांजलि 

 

नगर पालिका की लापरवाही पर भड़की नाराजगी

 

खैरागढ़ | खैरागढ़ राजपरिवार के वंशज, पूर्व सांसद और पूर्व विधायक स्वर्गीय देवव्रत सिंह राजा साहब की जयंती पर आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम इस बार प्रशासनिक लापरवाही के कारण भावनात्मक रूप से क्षत-विक्षत होता नजर आया। 3 जून की शाम को मिशन सन्डे टीम द्वारा दुर्गा चौक में स्थित स्व. सिंह की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई। इस आयोजन में क्षेत्रीय विधायक श्रीमती यशोदा वर्मा भी विशेष रूप से उपस्थित थीं।

 

लेकिन जब पूरा शहर उन्हें श्रद्धांजलि देने उमड़ा था, उस समय दुर्गा चौक की प्रतिमा अंधेरे में डूबी रही। इस दृश्य ने जनभावनाओं को गहरे स्तर पर आहत किया। कार्यक्रम में मौजूद नागरिकों ने मोबाइल की फ्लैशलाइट और मोमबत्ती के सहारे दीप प्रज्वलन किया।

 

इस पूरे घटनाक्रम को लेकर न केवल नागरिकों में रोष देखा गया, बल्कि स्वयं विधायक यशोदा वर्मा ने भी नगर पालिका प्रशासन को आड़े हाथों लिया। उन्होंने मौके पर ही नगर पालिका के मुख्य नगरपालिका अधिकारी (C.M.O.) से फोन पर बातचीत कर नाराजगी जताई और पूछा कि इतनी महत्वपूर्ण जयंती पर प्रकाश की व्यवस्था क्यों नहीं की गई।

 

विधायक वर्मा ने कहा स्वर्गीय देवव्रत सिंह न केवल खैरागढ़ राजपरिवार के उत्तराधिकारी थे बल्कि उन्होंने जनसेवा को अपना धर्म मानकर राजनीति की। उनकी सहजता सादगी और जनता से जुड़ाव आज भी लोगों के दिलों में जीवित है। ऐसे व्यक्तित्व की स्मृति को सम्मान देना केवल रस्म अदायगी नहीं बल्कि जनसम्मान का विषय है।

 

यह महज एक तकनीकी गलती नहीं, बल्कि एक भावनात्मक अपमान है— मिशन सन्डे के संयोजक मनराखन देवांगन ने कड़े शब्दों में प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि नगर की प्रतिष्ठा से जुड़े आयोजन में इस तरह की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

 

इस अवसर पर मोती जघेल, लाल अशोक सिंह, नेता प्रतिपक्ष दीपक देवांगन, डॉ अरुण भारतद्वाज, रविंद्र सिंह गहेरवार, पूरन सारथी, भरत चंद्राकर, सूर्यकान्त यादव, भूपेंद्र वर्मा, महेश यादव, शेखर दास वैस्नव, सुदर्शन ढीमार सहित बड़ी संख्या मे मिशन सन्डे की सदस्य ने मिलकर स्व. देवव्रत सिंह के योगदान को याद किया और श्रद्धासुमन अर्पित किए।

Deendyal Yadav
Author: Deendyal Yadav

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

टॉप स्टोरीज