श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा होने के शुभ अवसर पर राम भक्तों के द्वारा 22 जनवरी को वार्ड नंबर 48 मालीडिपा में सुंदरकांड का भव्य आयोजन

राजधानी से जनता तक । रायगढ़ । शहर के वार्ड न. 48 मालीडिपा में राम भक्तों के द्वारा
अयोध्या में निर्माणाधीन राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के शुभ अवसर में 22 जनवरी 2024 को मालीडिपा में साईं किराना स्टोर के सामने राम भक्तों के द्वारा भव्य सुंदर पाठ का आयोजन किया गया है समय शाम 5 बजे से 8.30 बजे तक संगीतमय पाठ के बाद आरती व महाप्रसाद वितरण कर कार्यक्रम का समापन किया जाएगा
22 जनवरी को बड़ी दिवाली के तौर पर मनाने की प्लानिंग है।मालीडिपा में श्रीराम भजन, कीर्तन, सुंदर कांड के पाठ और भंडारे होंगे।जिससे हर कोई काफी उत्साहित दिखाई दे रहा है।

क्या कहते है राम भक्त कैलाश मेहानी
ने कहा कि 500 वर्ष के बाद ये दिवस देखने को मिल रहा है। समस्त समाज प्रतीक्षा में था। 500 साल का संघर्ष समाज ने किया। हमारी 20 से 25 पीढ़ियां संघर्षरत रहीं। लाखों बलिदान हुए। 70-75 साल का संघर्ष कोर्ट में चला। हमारे काफी पूर्वज चले गए। अब प्रभु राम की असीम कृपा हुई। हम सौभाग्यशाली हैं कि ये दिन देखने को मिल रहा है। प्रभु श्री राम के आशीर्वाद से काज पूर्ण हो रहा है। हम हर्षित, उत्साहित और प्रसन्न हैं।

क्या कहते है रामभक्त विभोर मिश्रा सुंदरकाण्ड के पाठ करने से मानसिक रुप से भी व्यक्ति मजबूत होता है और विरोधियों को परास्त करता है। सिर्फ यही नहीं सुंदरकांड व्यक्ति के अंदर सकारात्मक भावनाओं को भी पैदा करता है और इसका पाठ करने से व्यक्ति समाज के लिये अच्छे काम करने के प्रति भी प्रेरित होता है। यही वजह है कि पंडित और ज्योतिषाचार्य भी लोगों को सुंदर कांड का पाठ करने की सलाह देते हैं।

क्या कहते है रामभक्त सहज जी पूरे शहर में दीवाली जैसा होगा माहौल 22 जनवरी को श्रीराम जन्मभूमि आयोध्या में रामलला का प्राण प्रतिष्ठा होना है। इस दिन हर घर दीप जलाकर लोग दीपोत्सव मनाएंगे।इस दिन को यादगार बनाने के लिए राम भक्तो ने व्यापक तैयारियां की है। सभी मंदिरो में दीप जलेगा।
मालीडिपा में सुंदरकांड व भजन कीर्तन का आयोजन होगा। जिसमें आसपास के लोगों को आमंत्रित किया जाएगा।

इस कार्यक्रम के आयोजन को भव्यता देने में मुख्य रूप से रामभक्त कैलाश मेंहानी, माधव साहू, विभोर मिश्रा, सर्वेश स्वर्णकार, सहज जी, अशोक वस्त्राकार, मालीडिपा युवा क्लब के कोषाध्यक्ष रोहित मेंहानी, जयसवाल जी व समस्त रामभक्त कार्यक्रम को भव्यता देने में जुटे हुए हैं

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

छत्तीसगढ़ में लोकप्रिय होता हुआ राजधानी से जनता तक दैनिक अखबार के साथ न्यूज पोर्टल, यूटयूब चैनल,जो दिन की छोटी बड़ी खबरों को जनमानस के बिच पहुंचाती है और सेवा के लिए तत्पर रहती है dainikrajdhanisejantatak@gmail.com

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

टॉप स्टोरीज