संवेदनशीलता एवं जिम्मेदारी के साथ करें कार्य- कलेक्टर अमित कुमार 

संयुक्त कलेक्ट्रेट कार्यालय भवन का कलेक्टर ने किया निरीक्षण

जिला प्रमुख नवीन दांदडें

सुकमा / कलेक्टर श्री अमित कुमार ने सोमवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय में स्थित विभिन्न विभागों का निरीक्षण कर कार्यप्रणाली एवं व्यवस्थाओं की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए कि कार्यालय में प्राप्त होने वाले सभी आवेदनों का समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित किया जाए, ताकि आम नागरिकों को समय पर राहत मिल सके।उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सभी अधिकारी-कर्मचारी संवेदनशीलता एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करें। इस दौरान डिप्टी कलेक्टर श्री शबाब खान, डिप्टी कलेक्टर सुश्री मधु तेता सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

कलेक्टर श्री अमित कुमार ने सुकमा जिले में बालिका गृह के संचालन हेतु उपयुक्त स्थल का शीघ्र चिन्हांकन कर आवश्यक प्रक्रिया पूर्ण करते हुए जल्द संचालन प्रारंभ करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर श्री कुमार ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की लंबित भर्ती प्रकरणों की सभी प्रक्रियाएं शीघ्र पूर्ण कर भर्ती कार्य को संपन्न करने के निर्देश दिए, ताकि महिला एवं बाल विकास से जुड़ी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक प्रभावी रूप से पहुंच सके। उन्होंने पेंशन प्रकरणों में शत-प्रतिशत पात्र हितग्राहियों को डीबीटी के माध्यम से लाभान्वित करना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने दिव्यांगजनों की पेंशन प्रकरणों में वृद्धि करने और दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग प्रदाय करने हेतु आवश्यक चिन्हांकन की प्रक्रिया तत्काल प्रारंभ करने को कहा, ताकि उन्हें आत्मनिर्भर बनाया जा सके।

कलेक्ट्रेट कार्यालय के प्रथम तल स्थित सभाकक्ष का निरीक्षण करते हुए कलेक्टर श्री कुमार ने वहां जिला स्तरीय सेंट्रलाइज्ड कंट्रोल सेंटर स्थापित करने हेतु आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कंट्रोल सेंटर की स्थापना से विभिन्न विभागों के कार्यों की निगरानी एवं समन्वय और अधिक प्रभावी हो सकेगा।

खाद्य विभाग के निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने निर्देश दिए कि राशन कार्ड बनवाने के लिए हितग्राहियों को जिला कार्यालय आने की आवश्यकता न पड़े, यह सुनिश्चित की जाए। उन्होंने ग्राम एवं नगरीय निकाय स्तर पर ही राशन कार्ड से संबंधित सेवाएं पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान कलेक्ट्रेट कार्यालय में धान विक्रय, रकबा सुधार एवं राशन से संबंधित आवेदन लेकर आए ग्रामीणों से कलेक्टर श्री कुमार ने मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को इन सभी प्रकरणों का नियमानुसार समय-सीमा मेंशीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  

टॉप स्टोरीज