सड़क बनने से ग्रामीणों समेत व्यपारियों को मिली राहत

राजधानी से जनता तक । अभिषेक सिंह ठाकुर । भानुप्रतापपुर। भानुप्रतापपुर क्षेत्र की सड़कों की तकदीर व तस्वीर बदल रही है। कच्चे से अंतागढ़ तक खस्ताहाल सड़क का दंश झेल रहे ग्रामीणों को आखिरकार टूटी सड़क से निजात मिल रही है। वहीं भानुप्रतापपुर नगर के व्यपारियों को भी धूल से राहत मिली है। भानुप्रतापपुर नगर को पूर्ण रूप से डामरीकरण कर दिया गया है। कच्चे से केवटी तक कुछ हिस्से को छोड़कर लगभग यह भी डामरीकरण हो गया है। अब लंबे अरसे के बाद क्षेत्र के लोगों को धूल व खराब सड़क से निजात मिल रही है।

दरअसल भानुप्रतापपुर कच्चे से अंतागढ़ तक जल्द ही नगर सहित क्षेत्रवासियो को चमचमाती सड़क की सौगात मिलने वाली है। सेंट्रल रोड़ फंड से लोक निर्माण विभाग के द्वारा 158 करोड़ की लागत से कच्चे से अंतागढ़ कुल 43 किलो मीटर सड़क निर्माण व चौड़ीकरण का कार्य तेज से चल रहा है लगभग केवटी तक कार्य पूरा होने वाला है। ठेकेदार मेसर्स कन्हैया लाल अग्रवाल कबीरधाम के द्वारा सड़क की निर्माण किया जा रहा है।

आपको बता दें कि विगत कई वर्षों से कच्चे से अंतागढ़ तक सड़क जर्जर हो चुकी थी, जिसके चलते आये दिन दुर्घटना व लोगो को आवागमन में काफी परेशानिया हो रही थी नए व चौड़ी सड़क की मांग वर्षों से हो रही थी। सड़क की दुर्दशा को देखते हुए सड़क की मरम्मत के लिए क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों समेत लोक निर्माण विभाग के अधिकारी काफी दिनों से प्रयासरत थे। निर्माण कार्य को गम्भीरता से लेते हुए लोक निर्माण विभाग के अधिकारी उच्च स्तरीय गुणवता के साथ निर्माण कार्य करा रहे हैं। विभाग के एसडीओ एस के गनवीर एवं इंजीनियर श्रवण मरकाम,सुनील कंवर समय समय पर निरीक्षण कर रहे हैं ताकि गुणवता में कमी नहीं हो। इस सम्बंध में लोक निर्माण विभाग के अधिकारी ईई महेंद्र कश्यप ने जानकारी देते हुए बताया कि सड़क की गुणवत्ता व लोगो को हो रहे परेशानियों को देखते हुए कार्य जल्द पूर्ण करने सतत निरीक्षण किया जा रहा है। समय अवधि तक सड़क निर्माण का कार्य पूर्ण हो जाएंगे।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

छत्तीसगढ़ में लोकप्रिय होता हुआ राजधानी से जनता तक दैनिक अखबार के साथ न्यूज पोर्टल, यूटयूब चैनल,जो दिन की छोटी बड़ी खबरों को जनमानस के बिच पहुंचाती है और सेवा के लिए तत्पर रहती है dainikrajdhanisejantatak@gmail.com

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

टॉप स्टोरीज