राजधानी से जनता तक कोरबा | कोरबा में विकास के दावों के बीच ऐसी तस्वीर सामने आए हैं, जिसने ग्रामीण क्षेत्रों तक विकास के दावों को नकारा है। पाली तहसील के ग्राम पंचायत सपलवा अंतर्गत छिंदपहरी मोहल्ले में आज तक बिजली कनेक्शन नहीं पहुंच पाया है, बिजली नहीं पहुंच पाने के कारण ग्रामीणों को रात में अंधेरे के साय में जीवन व्यापन करना पड़ रहा है।
गांव के 40 से 45 परिवारों को अब तक बिजली कनेक्शन उपलब्ध नहीं कराया गया है, ग्रामीण बार-बार दफ्तरों एवं जनप्रतिनिधियों के दरवाजे खटखटाकर थक चुके,मगर अब तक गांव में रोशनी फ़ैलाने बिजली के तार नहीं पहुंच सके हैं।

गांव के बेदलाल धनवार ने बताया की सीएसईबी द्वारा बिजली कनेक्शन की मांग को लेकर उन्होंने कई बार अधिकारियों एवं दफ्तरों के चक्कर लगाए मगर अब तक बिजली का कनेक्शन नहीं मिल पाया है। जनप्रतिनिधियों से भी मांग की गई मगर कोई कार्यवाही नहीं की गई। ग्रामीणों ने बताया कि बिजली के न होने से रात में अंधेरा छा जाता है जिससे बच्चों की शिक्षा एवं ग्रामीणों की सुरक्षा प्रभावित हो रही है ग्रामीणों ने जल्द से जल्द क्षेत्र में बिजली कनेक्शन की मांग की है। उक्त मांग को लेकर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया है।
Author: Sangam Dubey
छत्तीसगढ़ में लोकप्रिय होता हुआ राजधानी से जनता तक दैनिक अखबार के साथ न्यूज पोर्टल, यूटयूब चैनल,जो दिन की छोटी बड़ी खबरों को जनमानस के बिच पहुंचाती है और सेवा के लिए तत्पर रहती है dainikrajdhanisejantatak@gmail.com


