सप्ताह का सितारा उपाधि से सम्मानित हुए कवि अशोक कुमार यादव

राजधानी से जनता तक । मुंगेली । राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच इंदौर, मध्यप्रदेश के संस्थापक व संपादक डॉ. पवन मकवाना और प्रधान संपादक डॉ. दीपमाला गुप्ता है।

मंच के द्वारा दिनांक 20 दिसंबर 2023 को मुंगेली, छत्तीसगढ़ के कवि अशोक कुमार यादव जिलाध्यक्ष राष्ट्रीय कवि संगम इकाई की रचना कुर्सी का खेल को इस सप्ताह में पन्द्रह सौ सत्तर पाठकों द्वारा सर्वाधिक पढ़ा गया इसलिए मंच के द्वारा सप्ताह का सितारा उपाधि से सम्मानित कर प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।

सम्मानित होने पर संगीता यादव, कैलिसा यादव, संध्या राव गौरेला पेंड्रारोड़, डॉ. अलका यादव बिलासपुर, विभा सोनी, सुरेश कुमार बन्छोर पाटन भिलाई, डॉ. मंतराम यादव बिलासपुर, देवीशंकर यादव, मोहित कुमार यादव, हंसदेव बांधड़े, जलेश यादव, हुलासी राम साहू, प्रकाश यादव, संत कुमार बंजारे, रवि यादव, मुकेश कुमार सोनकर रायपुर, मनीष डहरिया, करन टंडन, वरूण साहू, यशवंत पात्रे, प्रदीप दुबे, गंगाराम साहू, अनुराग और अखिल सहित अन्य दोस्तों, परिजनों एवं कवियों ने शुभकामनाएँ एवं बधाईयाँ दी ।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

छत्तीसगढ़ में लोकप्रिय होता हुआ राजधानी से जनता तक दैनिक अखबार के साथ न्यूज पोर्टल, यूटयूब चैनल,जो दिन की छोटी बड़ी खबरों को जनमानस के बिच पहुंचाती है और सेवा के लिए तत्पर रहती है dainikrajdhanisejantatak@gmail.com