राजधानी से जनता तक | कोरबा। बालकोनगर क्षेत्र के परसाभाठा वार्ड की होनहार व मजदूर रामचरण दिनकर की बेटी रागिनी दिनकर सब इंस्पेक्टर बनने के बाद चन्द्रखुरी में ट्रेनिंग पूरी कर गुरुवार को घर लौटी। इस दौरान हर्ष के माहौल हो गया। पार्षद बद्री किरण समेत बड़ी संख्या में वार्डवासी पहुंचे। उन्होंने रागिनी समेत पूरे परिवार को बधाई दी। वहीं गाजे-बाजे के बीच माला पहनाकर और बुके देकर रागिनी का स्वागत किया।

इस दौरान वार्ड पार्षद बद्री किरण ने रागिनी की प्रशंसा करते हुए कहा की एक गरीब परिवार की बेटी ने विपरीत परिस्थिति में अपने लगन व मेहनत से सब इंस्पेक्टर बनकर परिवार के साथ ही पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया, साथ ही वह गरीब बच्चों के लिए खासकर लड़कियों के लिए प्रेरणा बन गई है। रागिनी ने इस अवसर पर पार्षदों के साथ ही परिवार व वार्डवासियों का आभार व्यक्त किया।
Author: Sangam Dubey
छत्तीसगढ़ में लोकप्रिय होता हुआ राजधानी से जनता तक दैनिक अखबार के साथ न्यूज पोर्टल, यूटयूब चैनल,जो दिन की छोटी बड़ी खबरों को जनमानस के बिच पहुंचाती है और सेवा के लिए तत्पर रहती है dainikrajdhanisejantatak@gmail.com




