समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की किरण पहुंच रही है – डमरूधर पुजारी पूर्व विधायक 

राजधानी से जनता तक/चरण सिंह क्षेत्रपाल 

गरियाबंद – भारतीय जनता पार्टी के 47 वां स्थापना दिवस पर राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर जिला एवं मंडल के संगठन के निर्देशानुसार भाजपा मंडल देवभोग के अंतर्गत शक्ति केंद्र धौराकोट में ‘गांव चलो ,बूथ चलो अभियान ‘के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया ।इस अभियान में उक्त कार्यकर्ताओं ने घर-घर सम्पर्क कर केन्द्र व प्रदेश सरकार द्वारा संचालित महात्वाकांक्षी जनकल्याणकारी योजनाओं को विस्तार पूर्वक ग्रामीण जनों के समक्ष साझा करते हुए उन्होंने आम जनों से आपसी वार्तालाप किया ।

उक्त कार्यक्रम को उद्बोधन करते हुए पूर्व विधायक डमरूधर पुजारी ने जन चौपाल के माध्यम से केन्द्र की भारतीय जनता पार्टी सरकार नरेन्द्र मोदी व डबल इंजन की सरकार ने पिछले नौ वर्षों में छत्तीसगढ़ राज्य में गांव गरीब और किसानों के विकास के लिए संकल्पित हैं,पीएम आवास , पीएम सम्मान निधि योजना, से लाखों लोगों को आर्थिक तंगी से छुटकारा मिला। केन्द्र सरकार ने ग्रामीण क्षेत्रों में चौबीस घंटे बिजली आपूर्ति, पक्की सड़क निर्माण, गरीबों को निःशुल्क खाद्यान्न वितरण, उज्जवला योजना के तहत सिलेंडर गैस, आयुष्मान कार्ड, किसान सम्मान निधि, जैसी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराई हैं। तो वहीं राज्य सरकार ने छत्तीसगढ़ में भी महिलाओं को महतारी वंदन, कृषक उन्नति योजना (धान बोनस), भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना,रामलला दर्शन, आयुष्मान वय वंदन, मुख्यमंत्री कौशल विकास मिशन, महिला सशक्तिकरण। आदि सैकड़ों योजनाओं से संबंधित पात्र हितग्राहियों को सीधे लाभान्वित हो रहे हैं। आज के इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से डमरूधर पुजारी पूर्व विधायक, सुशील निधी जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि, द्रोपती नागेश धौराकोट सरपंच,उवासु नागेश, अर्जुन चौहान, चरण बीसी युवा मोर्चा महामंत्री, राजेश कुमार यादव कोषाध्यक्ष मंडल देवभोग, सुरेश कुमार बीसी पिछड़ा वर्ग मोर्चा मंडल अध्यक्ष,सदाराम बुथ अध्यक्ष,राम कुमार यादव बुथ अध्यक्ष, ठाकुर राम नागेश,कुषो प्रसाद पाण्डेय, भागवत राम नागेश, दुर्गा चौहान, नारायण प्रधान, शांति बाई पाण्डेय, तुलसी बाई चौहान,व अन्य सभी बूथ के वरिष्ठ, जेष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ता साथ में गांव की सक्रिय महिलाएं, पुरुष, युवा, युवती व अन्य सभी ग्रामीण जनता उपस्थित थे।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है