समोदा में विकासखंड स्तरीय महिला हॉकी एवं फुटबॉल प्रतियोगिता संपन्न

समोदा — विकासखंड स्तरीय महिला खेलकूद प्रतियोगिता के अंतर्गत हॉकी एवं फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन समोदा में किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों एवं क्षेत्रों की महिला खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समोदा विद्यालय जनभागीदारी अध्यक्ष पुराणिक ध्रुववंशी रहे। अध्यक्षता प्राचार्य शैलेन्द्र कुमार पाटले ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में वरिष्ठ शिक्षक आज्ञाराम ठाकुर, टीपु लाल वर्मा तथा आरंग युवा एवं खेल संगठन अध्यक्ष अमन साहू उपस्थित रहे। अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर टॉस कराकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।

अतिथियों ने अपने संबोधन में कहा कि खेल महिलाओं के सर्वांगीण विकास का सशक्त माध्यम है। उन्होंने खिलाड़ियों को नियमित अभ्यास, अनुशासन और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया तथा उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली खिलाड़ियों का चयन आगामी जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया, जहाँ वे आरंग विकासखंड का प्रतिनिधित्व करेंगी।इस अवसर पर आरंग युवा एवं खेल संगठन के सदस्य विजय साहू, अजय साहू, व्यायाम शिक्षक एथरेज मिंज, हिमानी वर्मा, खुशबू जलक्षत्री, रूपेंद्र साहू सहित खेल शिक्षक, खिलाड़ी एवं खेलप्रेमी उपस्थित रहे।

Ishwar Naurange
Author: Ishwar Naurange

🗞️ दैनिक राजधानी से जनता तक — राजधानी की सत्ता, प्रशासन और नीति-निर्णयों की हर सच्चाई सीधे जनता तक पहुँचाने का संकल्प। जनहित, ज़मीनी मुद्दे, सामाजिक सरोकार और निष्पक्ष पत्रकारिता हमारी पहचान। ✍️ सच के साथ, जनता के पक्ष में।

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

टॉप स्टोरीज