सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती पर जांजगीर-चांपा में भव्य आयोजन

मेलाराम कश्यप संवाददाता

ङंडा नाचा से हुआ स्वागत, पूर्व CM बघेल और वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने सामाजिक एकता पर दिया जोर

समाज को भवन निर्माण के लिए मंत्री ने की 15 लाख की घोषणा, मेधावी छात्रों का सम्मान भी किया गया

रिगनी / खरौद जांजगीर-चांपा में लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर जिला मुख्यालय स्थित ऑडिटोरियम में सर्व कुर्मी समाज द्वारा रविवार को भव्य समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की विशेषता यह रही कि प्रदेश की राजनीति के दोनों प्रमुख दल कांग्रेस और भाजपा के वरिष्ठ नेता एक ही मंच पर उपस्थित रहे। इससे आयोजन न केवल राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण बना, बल्कि सामाजिक एकता और समरसता का संदेश भी सामने आया समारोह की शुरुआत छत्तीसगढ़ की पारंपरिक सांस्कृतिक धरोहर ङंडा नाचा के साथ हुई। कलाकारों के जोरदार प्रदर्शन और ढोल-नगाड़ों की थाप से पूरा परिसर उत्साह से गूंज उठा। ङंडा नाचा की अगवानी के बीच मंच पर पहुंचे सभी अतिथियों का समाज ने गर्मजोशी से स्वागत किया। इसके बाद पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी सहित अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

प्रथम सत्र को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि सरदार पटेल के दृढ़ नेतृत्व ने देश की सैकड़ों रियासतों को एक सूत्र में जोड़कर भारत को अखंड राष्ट्र के रूप में स्थापित किया। उन्होंने कहा कि आज भी समाज के सामने कई चुनौतियाँ हैं, जिन्हें एकजुट होकर ही हल किया जा सकता है। बघेल ने समाज को मतभेद भूलकर संगठित रहने की अपील की और कहा कि “एकता ही हमारा सबसे बड़ा बल है।” साथ ही उन्होंने अपनी पूर्व सरकार द्वारा पांच वर्षों में किए गए कार्यों का उल्लेख किया और वर्तमान सरकार पर वादों से पीछे हटने का आरोप लगाया इसके बाद दूसरे सत्र में वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने कहा कि यदि स्वतंत्रता के बाद सरदार पटेल देश के प्रथम प्रधानमंत्री बने होते, तो आज भारत का स्वरूप और भी मजबूत होता। उन्होंने कहा कि पटेल की प्रशासनिक क्षमता और कठोर निर्णय लेने की क्षमता अद्वितीय थी। चौधरी ने समाज को संगठित रहने का संदेश देते हुए भवन निर्माण के लिए 15 लाख रुपये देने की महत्वपूर्ण घोषणा की। उनकी घोषणा पर सभागार तालियों से गूंज उठा समारोह में जिले के विभिन्न विद्यालयों के मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान भी किया गया। हाल ही में विभिन्न परीक्षाओं में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले बच्चों को शॉल, प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। अतिथियों ने बच्चों को शिक्षा, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने की प्रेरणा दी कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहे। इनमें प्रमुख थे

विधायक ब्यास कश्यप, प्रदेशाध्यक्ष राहुल टिकरिया, खाद्य आयोग सदस्य एवं जिला पंचायत सदस्य ज्योति किशन कश्यप, नगर पंचायत राहौद की अध्यक्ष प्रतिभा कश्यप, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सूरज ब्यास कश्यप, जनपद पंचायत नवागढ़ की अध्यक्ष कांता मनमोहन कश्यप, जनपद उपाध्यक्ष शांति घासीराम कश्यप, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष नंदनी राजवाड़े, राष्ट्रीय संगठन मंत्री ललित बघेल, राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. जितेंद्र सिंगरौल, प्रदेश मुख्य सचिव डॉ. शारदा कश्यप, महासचिव मोरध्वज चंद्राकर, बिलासपुर समिति अध्यक्ष रमेश कौशिक, युवा कुर्मी मित्र मंडल प्रदेशाध्यक्ष अजय चंद्राकर, युवाध्यक्ष योगेश्वर देशमुख, युवा उपाध्यक्ष तुकाराम चंद्रवंशी, कृष्णकांत चंदा, चंद्रशेखर कश्यप, संतोष कश्यप, महेन्द्र कश्यप सहित अन्य गणमान्यजन पूरे कार्यक्रम में सामाजिक संगठनों की सक्रिय भागीदारी दिखी। ङंडा नाचा की पारंपरिक धुन, प्रेरणादायक उद्बोधन और मेधावी छात्रों का सम्मान समारोह इस आयोजन की मुख्य आकर्षण रहा। आयोजन के अंत में समाज के वरिष्ठजनों ने कहा कि सरदार पटेल का जीवन हमें एकता, अनुशासन और समर्पण की सीख देता है। समाज ने आगामी वर्ष में और बड़े पैमाने पर कार्यक्रम आयोजित करने का संकल्प लिया

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

टॉप स्टोरीज