ससुर पर जानलेवा हमला करने वाली बहु बसंतपुर पुलिस के गिरफ्त में

चन्द्रदीप यादव/राजधानी से जनता तक/बलरामपुर, रामानुजगंज 

बलरामपुर :- बलरामपुर जिले के थाना बसंतपुर मे दिनांक 01फ़रवरी 2026 को प्रार्थीया शलजा अगरिया पिता रामनरेश अगरिया साकिन बसंतपुर (अगरियापारा) उपस्थित होकर लिखित आवेदन पत्र इस आशय का पेश कि की दिनांक 31जनवरी 2026 को शाम करीब 06.00 बजे प्रार्थिया के पिता रामनरेश काम कर के घर आया और आरोपिया पार्वती के बेटा सिद्धार्थ जो 01 वर्ष का है को गोद में खेलाने के लिए पार्वती से लिया और खेलाने लगा, खेलाते समय रामनरेश बच्चे को लेकर गिरने जैसा हुआ तो पार्वती गुस्सा होकर रामनरेश को गाली गलौज करने लगी और लात से मारी, बाद मे पार्वती की पति संदीप अगरिया काम कर के घर आया तो पार्वर्ती को डांटा की क्यो पिताजी को गाली गलौज कर मार पीट किये हो तब पार्वर्ती घर से निकल कर बाड़ी तरफ चली गई कि रात करीब 08.00 बजे आकर परछी मे सो रहे रामनरेश को चुल्हा में जल रहे सरई की लकडी को उठा कर बोली की इसी के चलते लडाई झगडा होता है आज इसको जान से मार दूंगी कहकर हत्या करने की नियत से सिर में चार पांच बार मारपीट की है मारने से सिर मे चोट आई है कि प्रार्थिया के लिखित आवेदन पत्र पर से धारा सदर 109 बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। मामले में आरोपिया को तलब कर घटना के संबंध में पूछताछ किया गया जो जुर्म करना स्वीकार की, जिसे दिनांक 01फ़रवरी 2026 गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया।

कार्यवाही में शामिल अधिकारी / कर्मचारी का नाम थाना प्रभारी जितेन्द्र सोनी, आरक्षक 291 ताराचंद, महिला आरक्षक 577 समुन्द्री यादव शामिल रहे।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है