सांसद विजय बघेल आज पाली तानाखार विधानसभा के दौरे पर रहेंगे,कार्यकर्ता विभिन्न संगठनों सहित आमजनों से लेंगे घोषणा पत्र पर सुझाव

कोरबा/पाली: प्रदेश में आगामी नवंबर महीने में विधानसभा का चुनाव होना है जिसको लेकर भाजपा लगातार जनता के बीच पहुंच कर जमीनी स्तर पर कार्य कर रही है, और चुनाव के पहले सभी राजनीतिक दल घोषणा पत्र जारी करती है ताकि चुनाव जीतने के बाद वो इस घोषणा पत्र के आधार पर प्रदेश का विकास कर सके किंतु वर्तमान की भूपेश सरकार ने कई घोषणा करने के बाद भी अपने वादे को पूरा नहीं किया।

इसी को देखते हुए इस बार भाजपा प्रदेश संगठन जनता के बीच पहुंच कर विभिन्न मुद्दों पर चर्चा कर रही है साथ ही घोषणा पत्र में शामिल करने सुझाव मांग रही है भाजपा के इस मिशन में कार्यकर्ता,आम जन सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों से सुझाव भी आ रहे है, भाजपा के शीर्ष नेतृत्व का मानना है की जनता अपनी समस्या खुद ही बताए और उसे घोषणा पत्रए शामिल करने अपने सुझाव दे,ताकि प्रदेश में भाजपा की सरकार बनती है तो उनके जनता के अनुरूप ही पूरा किया जा सके, इसी तारतम्य में भाजपा सांसद और घोषणा पत्र समिति के संयोजक विजय बघेल पाली तानाखार विधानसभा के प्रवास पर रहेंगे, विजय बघेल कल सुबह 10 से 12 बजे तक पाली पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में आज जन,विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों से चर्चा करने उपरांत दोपहर 12 बजे से चैतमा मंडल के मंगल भवन में आमजनों से मुलाकात कर सुझाव लेंगे, पाली तानाखार विधानसभा के संयोजक संजय भावनानी एवं सहसंयोजक अजय जायसवाल ने विधानसभा क्षेत्र के आमजन,कार्यकर्ता सहित विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों से अपील करते हुए सुझाव आमंत्रित की है, उक्त प्रेस विज्ञप्ति को विधानसभा भाजपा मीडिया प्रभारी दीपक शर्मा ने जारी की है,

Sangam Dubey
Author: Sangam Dubey

छत्तीसगढ़ में लोकप्रिय होता हुआ राजधानी से जनता तक दैनिक अखबार के साथ न्यूज पोर्टल, यूटयूब चैनल,जो दिन की छोटी बड़ी खबरों को जनमानस के बिच पहुंचाती है और सेवा के लिए तत्पर रहती है dainikrajdhanisejantatak@gmail.com

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

टॉप स्टोरीज