जिला प्रमुख नवीन दांदडें राजधानी से जनता तक/सुकमा। एक साधारण से दिखने वाले, शांत और सहज व्यक्तित्व के धनी IPS अधिकारी गंगाराम चौव्हान आज देश की आंतरिक सुरक्षा में एक मजबूत स्तंभ बनकर उभरे हैं। जब उन्होंने पहली बार पुलिस की वर्दी पहनी होगी, तब शायद उन्होंने भी यह नहीं सोचा होगा कि वे देश को आतंक और माओवाद जैसी बड़ी चुनौती से लड़ने वालों की अग्रिम पंक्ति में खड़े होंगे।
दुबले-पतले और सीधी-सादी छवि वाले श्री चौव्हान ने अपने साहस, रणनीति और कर्तव्यनिष्ठा से माओवादियों के खिलाफ कई सफल अभियानों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उनके नेतृत्व में सुरक्षा बलों ने नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में उल्लेखनीय सफलता हासिल की है, जिससे क्षेत्र में शांति और विकास का मार्ग प्रशस्त हो रहा है।
स्थानीय लोगों के बीच भी उनकी छवि एक सख्त लेकिन संवेदनशील अधिकारी की है, जो न केवल सुरक्षा बल्कि आम जनता के विश्वास को भी प्राथमिकता देते हैं।
गंगाराम चौव्हान की कहानी यह साबित करती है कि असली ताकत बाहरी व्यक्तित्व में नहीं, बल्कि अंदर की दृढ़ इच्छाशक्ति और देशसेवा के जज़्बे में होती है।
यह प्रेरणादायक सफर युवाओं के लिए एक संदेश है कि समर्पण और मेहनत से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।
Author: ISHWAR NAURANGE
🗞️ दैनिक राजधानी से जनता तक — राजधानी की सत्ता, प्रशासन और नीति-निर्णयों की हर सच्चाई सीधे जनता तक पहुँचाने का संकल्प। जनहित, ज़मीनी मुद्दे, सामाजिक सरोकार और निष्पक्ष पत्रकारिता हमारी पहचान। ✍️ सच के साथ, जनता के पक्ष में।




