सारंगढ़-बिलाईगढ़ की ‘वोटर कुंडली’ तैयार..

5.36 लाख मतदाता तय करेंगे भविष्य, 15 हजार से ज्यादा के नाम कटे!

अनुराज साहू जिला प्रमुख सारंगढ़ बिलाईगढ़ राजधानी से जनता तक

सारंगढ़-बिलाईगढ़:
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले में पिछले चार महीनों से चल रहा विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान शनिवार को सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. संजय कन्नौजे की अध्यक्षता में आयोजित राजनीतिक दलों की बैठक में अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया।

आंकड़ों की ज़ुबानी –

जिले में शुद्धिकरण के इस महाअभियान के बाद मतदाताओं की संख्या में बड़ा बदलाव आया है-

प्रारूप प्रकाशन (Draft) के समय 5,97,801 मतदाता।
अंतिम सूची (Final List): 5,36,343 मतदाता।

नई वृद्धि- ड्राफ्ट सूची के मुकाबले अंतिम सूची में 4,108 नए मतदाता जुड़े हैं।

नाम विलोपन- डोर-टू-डोर सर्वे के दौरान 15,506 ऐसे मतदाताओं की पहचान की गई जो या तो मृत हैं, स्थायी रूप से स्थानांतरित हो चुके हैं या दो स्थानों पर पंजीकृत थे।

मिशन मोड पर हुआ ‘डिजिटलीकरण’-

कलेक्टर डॉ. कन्नौजे ने बताया कि कुल 5.97 लाख मतदाताओं में से 5.32 लाख से अधिक मतदाताओं के गणना फॉर्म प्राप्त हुए, जिनका पूर्ण रूप से डिजिटलीकरण किया गया है। इस कार्य में 778 बीएलओ (BLO) और 1330 बूथ लेवल एजेंटों ने घर-घर जाकर सर्वे किया। पारदर्शिता बनाए रखने के लिए अनुपस्थित या मृत मतदाताओं की सूची जिले की आधिकारिक वेबसाइट पर भी सार्वजनिक की गई थी।
राजनीतिक दलों को सौंपी गई सूची
बैठक के दौरान जिले के सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को मतदाता सूची की दो प्रतियां (फोटोयुक्त प्रिंटेड और बिना फोटो वाली सॉफ्ट कॉपी) निःशुल्क प्रदान की गई। उप जिला निर्वाचन अधिकारी उमेश साहू सहित अन्य अधिकारी भी इस दौरान मौजूद रहे।

नाम अब भी जुड़वा सकते हैं युवा-

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिन युवाओं ने 1 जनवरी 2026 तक 18 वर्ष की आयु पूरी कर ली है और उनका नाम सूची में नहीं है, वे अब भी फॉर्म-6 भरकर अपना नाम दर्ज करा सकते हैं। मतदाता अपना विवरण voters.eci.gov.in या ECINET App के माध्यम से चेक कर सकते हैं।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  

टॉप स्टोरीज