सार्वजनिक सीढ़ी पर कब्जा, रास्ता बंद: दुकान संचालक पर निगम से सख्त कार्रवाई की मांग

राजधानी से जनता तक कोरबा।नगर पालिक निगम क्षेत्र अंतर्गत घंटाघर स्थित आई.डी.एस.एम.टी. कॉम्प्लेक्स (बिलासा ब्लड बैंक के पास) में संचालित “द चाय बार” को लेकर उठे अवैध कब्जे के आरोपों के बीच अब दुकान संचालक का पक्ष भी सामने आया है।

स्थानीय नागरिकों द्वारा शिकायत की गई थी कि दुकान संचालक ने सार्वजनिक उपयोग की सीढ़ी पर दीवार खड़ी कर रास्ता बंद कर दिया है और निगम के बरामदे को अपने व्यवसाय में शामिल कर लिया है, जिससे आम लोगों को परेशानी हो रही है। साथ ही, नाबालिगों को धूम्रपान कराने जैसे गंभीर आरोप भी लगाए गए हैं।

वहीं, “द चाय बार” के संचालक ने इन आरोपों को निराधार बताते हुए कहा है कि दुकान का संचालन निर्धारित सीमा के भीतर किया जा रहा है और किसी भी सार्वजनिक मार्ग को जानबूझकर बाधित नहीं किया गया है। संचालक का कहना है कि यदि किसी प्रकार की तकनीकी या संरचनात्मक त्रुटि है, तो वे निगम के निर्देशों के अनुसार उसे सुधारने के लिए तैयार हैं।

हालांकि, क्षेत्र में स्थित स्कूल और कोचिंग संस्थानों के कारण मामला संवेदनशील बना हुआ है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से निष्पक्ष जांच कर वास्तविक स्थिति स्पष्ट करने और आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है।

Sangam Dubey
Author: Sangam Dubey

छत्तीसगढ़ में लोकप्रिय होता हुआ राजधानी से जनता तक दैनिक अखबार के साथ न्यूज पोर्टल, यूटयूब चैनल,जो दिन की छोटी बड़ी खबरों को जनमानस के बिच पहुंचाती है और सेवा के लिए तत्पर रहती है dainikrajdhanisejantatak@gmail.com

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  

टॉप स्टोरीज