राजधानी से जनता तक कोरबा। जिले में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं के बीच एक और वारदात ने पुलिस के सामने नई चुनौती खड़ी कर दी है। सोमवार और मंगलवार की दरमियानी रात चोरों ने सीएसईबी पुलिस चौकी कोरबा से सटे एक दुकान में सेंध लगाकर करीब दो लाख रुपये से अधिक का माल पार कर दिया।

जानकारी के अनुसार, चोर सीएसईबी ग्राउंड की ओर से दुकान की छत पर चढ़े और टीन शीट तोड़कर अंदर दाखिल हुए। दुकान में रखे महंगे पान मसाला, सिगरेट, कोल्ड ड्रिंक और अन्य खाद्य सामग्री चोरी कर ली गई।दुकान संचालक ने बताया कि त्योहार को देखते हुए दुकान में पर्याप्त मात्रा में सामान भरा गया था, जिसकी अनुमानित कीमत 2 लाख रुपये से अधिक है।चौकी के समीप हुई इस घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। गौर करने वाली बात रही की पुलिस ने सोमवार की शाम दल बल के साथ फ्लैग मार्च निकालते हुए अवैध गतिविधियों में शामिल लोगों को चेतावनी दी थीं, मगर फ्लैग मार्च के कुछ घंटों के बाद ही शहर के हृदय स्थल कहे जाने वाले सीएसईबी चौक के पास हुई चोरी की वारदात ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए है , लगातार हो रही चोरियों से व्यापारियों में चिंता का माहौल है। अब देखना होगा कि पुलिस इस चुनौती से कैसे निपटती है और आरोपियों तक कब पहुंच पाती है।
Author: Sangam Dubey
छत्तीसगढ़ में लोकप्रिय होता हुआ राजधानी से जनता तक दैनिक अखबार के साथ न्यूज पोर्टल, यूटयूब चैनल,जो दिन की छोटी बड़ी खबरों को जनमानस के बिच पहुंचाती है और सेवा के लिए तत्पर रहती है dainikrajdhanisejantatak@gmail.com


