सीए परीक्षा में प्रथम प्रयास में सफलता: आयुष चांडक को भाजपा नेताओं ने दी शुभकामनाएं

जिले का नाम रोशन करने पर निवास पहुंचकर किया सम्मान, बधाइयों का लगा तांता

जिला प्रमुख नवीन दांदडें

सुकमा – जिले के लिए गौरव का क्षण उस समय देखने को मिला जब सीए परीक्षा में प्रथम प्रयास में शानदार सफलता हासिल कर जिले का नाम रोशन करने वाले श्री संतोष चांडक जी के सुपुत्र श्री आयुष चांडक को उनके निवास पहुंचकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष श्री धनीराम बारसे, नगरपालिका अध्यक्ष श्री हुंगाराम मरकाम एवं जिला उपाध्यक्ष श्री नूपुर वैदिक ने आयुष चांडक को गुलदस्ता भेंट कर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
नेताओं ने कहा कि आयुष चांडक की यह उपलब्धि न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे सुकमा जिले के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि कठिन परिश्रम, अनुशासन और दृढ़ संकल्प के बल पर प्राप्त की गई यह सफलता आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी।
इस अवसर पर श्री सुरेंद्र चांडक जी, श्री मगराज लड्ढा जी, श्री राजेंद्र जैन जी, श्री राजकुमार लोहिया जी एवं श्री राजेंद्र कुलदीप जी भी विशेष रूप से उपस्थित रहे और आयुष को बधाइयां देते हुए उनके उज्ज्वल करियर की कामना की।
परिवारजनों एवं शुभचिंतकों में इस उपलब्धि को लेकर खुशी और उत्साह का माहौल रहा। सभी ने आयुष चांडक की मेहनत और लगन की सराहना करते हुए उनके भविष्य के लिए मंगलकामनाएं प्रेषित कीं।
आयुष चांडक की यह सफलता सुकमा जिले के युवाओं के लिए प्रेरणा बनकर सामने आई है।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

टॉप स्टोरीज