सी3 इंडिया द्वारा सुरक्षित मातृत्व आश्वासन पर मितानिनों का हुआ एक दिवसीय प्रशिक्षण

राजधानी से जनता तक| कोरबा| करतला – भारत सरकार की पहल है “सुमन” का लक्ष्य है, रोकी जा सकने वाली मातृत्व एवम् शिशु मृत्यु एवम् बीमारी को खत्म करने और सकारात्मक प्रसव अनुभव प्रदान करने के लिए सार्वजनिक स्वास्थ्य केंद्र में आने वाली प्रत्येक महिला और शिशु के लिए सेवाओं से इंकार के लिए शून्य सहनशीलता और आश्वाशन युक्त गरिमामय सम्मानपूर्वक निःशुल्क ऐसे कार्यक्रमों में गैर शासकीय संस्थाओं की भूमिका पर जोर दिया गया और मातृत्व स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने में अंतिम मिल तक पहुंचने में सी 3 संस्था एवं स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाने के हेतु संचालित सुमन सुरक्षित मातृत्व आश्वाशन योजना का क्रियान्वयन सेंटर फॉर कैटालाइजिंग चेंज (सी – 3) के साथ मिलकर छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले अंतर्गत अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर दिनांक 8 मार्च 2024 को सुमन वॉलंटियर द्वारा सुमन शक्ति परियोजना अंतर्गत प्रशिक्षण का लाभ लिया है, उपरोक्त प्रशिक्षण में सुमन कार्यक्रम अंतर्गत प्रमुख अपेक्षाओं पर चर्चा करते हुए प्रशिक्षण में मुख्य प्रशिक्षक द्वारा प्रमुख रूप से सुमन कार्यक्रम की जानकारी देते हुए एवं उसके प्रमुख उद्देश्यो और सुमन योजनाओं के अंतर्गत उच्च गुणवत्ता वाली मेडिकल सर्जिकल और आपातकालीन देखभाल एवं सेवाएं निशुल्क प्रदान करने में सहायता प्रदान करना, सुमन कार्यक्रम के अंतर्गत उपलब्ध सुविधाओ संस्थागत एवं सामुदायिक स्तर पर प्रचार प्रसार करना। सुमन के तहत दी जानी वाली फैसिलिटी और सुमन वालेंटियर के जिम्मेदारियों को विस्तार से समझाया साथ ही सम्मानपूर्वक मातृत्व स्वास्थ्य देखभाल, जेंडर और सामाजिक समायोजन को स्लाइड और वीडियो के माध्यम से प्रतिभागियों के समक्ष रखा और उसमे प्रतिभागियों की प्रतिक्रिया भी शामिल किया गया प्रशिक्षण के दौरान गर्भपात निवारण , शिकायत निवारण प्रणाली और 104 , हेल्प डेस्क, हेल्प लाइन नंबर और अन्य सुविधा के क्रियान्वयन के बारे में जानकारी दिया। मुख्य प्रशिक्षक ने लैंगिक समानता एवं सामाजिक समावेश साथ ही पावर वॉक गतिविधि के माध्यम से सामाजिक सोच और सामुदायिक व्यवहार परिवर्तन पर जानकारी दिया। प्रशिक्षण के सुचारू संचालन में विकासखंड करतला के मितानिन कार्यक्रम के ब्लॉक समन्वयक द्वारिका ध्रुव, मनहरण पटेल, मितानिन प्रशिक्षक रामकुमार साहू, श्रीमती अनूपा महंत, सी3 इंडिया से जिला समन्वयक वीर द्रवीन, ब्लॉक समन्वयक सुदेश कुंभकार, एरिया समन्वयक, गिरधारी पटेल राजेंद्र पटेल, का विशेष सहयोग रहा।

Sangam Dubey
Author: Sangam Dubey

छत्तीसगढ़ में लोकप्रिय होता हुआ राजधानी से जनता तक दैनिक अखबार के साथ न्यूज पोर्टल, यूटयूब चैनल,जो दिन की छोटी बड़ी खबरों को जनमानस के बिच पहुंचाती है और सेवा के लिए तत्पर रहती है dainikrajdhanisejantatak@gmail.com

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

टॉप स्टोरीज