सुकमा पुनर्वास केंद्र में सैचुरेशन शिविर: 45 हितग्राही लाभान्वित, मुख्यधारा से जोड़ने की पहल तेज

जिला प्रमुख नवीन दांदडें

सुकमा। जिले में पुनर्वास नीति को जमीनी स्तर पर प्रभावी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा पुनर्वास केंद्र सुकमा में विशेष सैचुरेशन शिविर का आयोजन किया गया। कलेक्टर श्री अमित कुमार के निर्देशन एवं जिला पंचायत सीईओ श्री मुकुन्द ठाकुर के मार्गदर्शन में आयोजित इस शिविर में 45 हितग्राहियों को विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया।
इस शिविर का मुख्य उद्देश्य आत्मसमर्पित नक्सलियों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ते हुए उन्हें सरकारी योजनाओं से लाभान्वित करना और आत्मनिर्भर बनाना है। शिविर के दौरान जिला सीईओ श्री ठाकुर ने स्वयं मौके पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
शिविर में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत पात्र हितग्राहियों का सर्वे किया गया, ताकि उन्हें शीघ्र आवास सुविधा उपलब्ध कराई जा सके। वहीं महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के तहत नए जॉब कार्ड बनाने की प्रक्रिया शुरू की गई, जिससे लाभार्थियों को रोजगार के अवसर मिल सकें।
इसके साथ ही स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत शौचालय निर्माण के लिए आवश्यक दस्तावेज एकत्र किए गए। वहीं बिहान योजना के माध्यम से महिलाओं को स्व-सहायता समूहों से जोड़ने पर विशेष जोर दिया गया, ताकि उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाया जा सके।
प्रशासन की इस पहल को पुनर्वास की दिशा में एक प्रभावी कदम माना जा रहा है, जो आत्मसमर्पित लोगों को सम्मानजनक जीवन जीने और समाज में नई पहचान बनाने का अवसर प्रदान कर रही है। इससे क्षेत्र में विकास के साथ-साथ विश्वास का वातावरण भी मजबूत हो रहा है।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

टॉप स्टोरीज