सुकमा में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता: रायगुडेम क्षेत्र से नक्सलियों का भारी मात्रा में डंप विस्फोटक सामग्री बरामद

जिला प्रमुख नवीन दांदडें

सुकमा – 09 फरवरी 2026
जिला सुकमा के कैम्प रायगुडेम क्षेत्रान्तर्गत नक्सल उन्मूलन अभियान के दौरान सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता हाथ लगी है। नक्सलियों द्वारा जंगल-पहाड़ी क्षेत्र में डंप कर रखी गई भारी मात्रा में BGL सेल विस्फोटक सामग्री को सुरक्षा बलों ने बरामद कर माओवादियों की बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में जिले में लगातार संचालित ANTI NAXAL OPERATION के तहत दिनांक 09.02.2026 को कैम्प रायगुडेम से F Coy, QAT, 223 वाहिनी सीआरपीएफ एवं जिला पुलिस बल सुकमा की संयुक्त टीम नक्सल विरोधी अभियान पर ग्राम रायगुडेम के आसपास जंगल-पहाड़ी क्षेत्र की ओर रवाना हुई थी। अभियान के दौरान ग्राम रायगुडेम एवं वाटेवागु नाला के बीच जंगल क्षेत्र में नक्सलियों द्वारा सुरक्षा बलों को भारी नुकसान पहुंचाने की नीयत से छुपाकर रखी गई विस्फोटक सामग्री बरामद की गई।
इस सफल कार्रवाई से सुरक्षा बलों ने नक्सलियों के मंसूबों को विफल कर एक बड़ी अनहोनी को टाल दिया। बरामदगी के पश्चात सभी जवान सुरक्षित रूप से कैम्प वापस लौट आए।
बरामद नक्सली डंप सामग्री का विवरण —
🔹 BGL सेल – 65 नग
🔹 पोच – 02 नग
लगातार चल रहे नक्सल विरोधी अभियानों से जिले में माओवादी संगठन को भारी नुकसान हो रहा है। सुरक्षा बलों का यह अभियान आगे भी पूरी सख्ती के साथ जारी रहेगा।
प्रशासन द्वारा माओवादियों से अपील की गई है कि वे हिंसा का मार्ग छोड़कर “पुना मार्गेम – पुनर्वास से पुनर्जीवन” अभियान के तहत आत्मसमर्पण कर शांति और विकास की मुख्यधारा से जुड़ें।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  

टॉप स्टोरीज