सुकमा में 09 फरवरी को लगेगा 2000 पदों के लिए प्लेसमेंट कैंप 

10वीं-12वीं, आईटीआई, डिप्लोमा व स्नातक उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को मिलेगा रोजगार अवसर

जिला प्रमुख नवीन दांदडें 

सुकमा, 5 फरवरी 2026/ जिला सुकमा सहित अन्य जिलों के न्यूनतम 10वीं, 12वीं, आईटीआई, डिप्लोमा एवं स्नातक उत्तीर्ण महिला एवं पुरुष अभ्यर्थियों के लिए रोजगार का सुनहरा अवसर है। कलेक्टर श्री अमित कुमार के निर्देशन में कार्यालय जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र सुकमा द्वारा 09 फरवरी 2026 को एक दिवसीय प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जा रहा है। यह प्लेसमेंट कैंप लाइवलीहुड कॉलेज, सुकमा में पूर्वान्ह 11:00 बजे से अपरान्ह 03:00 बजे तक आयोजित होगा। इस कैंप के माध्यम से निजी क्षेत्र की कंपनी ड्राइव मैनेजमेंट सर्विसेज चेन्नई (तमिलनाडु) द्वारा सहायक (हेल्पर) के कुल 2000 पदों पर भर्ती की जाएगी। भर्ती सहायक कार्य, प्रोडक्शन क्वालिटी असेंबली हेतु  इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स , ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरिंग इंडस्ट्रीज के लिए की जाएगी। जिसमें कार्य स्थल चेन्नई और तमिलनाडु होगी।

शैक्षणिक योग्यता 10वीं, 12वीं उत्तीर्ण,

आईटीआई, डिप्लोमा (इंजीनियरिंग),

बीए,बीएससी, बीकॉम और आयु सीमा 18 से 30 वर्ष निर्धारित की गई है।

इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी प्लेसमेंट कैंप में आवश्यक दस्तावेजों के साथ  शैक्षणिक प्रमाण पत्र (मूल एवं छायाप्रति), निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र

आधार कार्ड,रोजगार पंजीयन प्रमाण पत्र,पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ के साथ शामिल हो सकते है।

यह प्लेसमेंट कैंप पूर्णतः निःशुल्क है। विस्तृत जानकारी हेतु विभागीय वेबसाइट https://erojgar.cg.gov.in/ ऑनलाइन अथवा कार्यालय जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र सुकमा में संपर्क कर सकते हैं। जिला रोजगार कार्यालय ने अधिक से अधिक पात्र युवाओं से इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की है।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है