जिला प्रमुख नवीन दांदडें
सुकमा – जिले में साइबर पुलिस ने सराहनीय कार्य करते हुए करीब 125 लोगों के गुम हुए मोबाइल फोन खोजकर उन्हें वापस लौटाया है। यह सफलता पिछले दो महीनों के दौरान की गई निरंतर कार्रवाई का परिणाम है।
जानकारी के अनुसार, साइबर पुलिस सुकमा द्वारा आधुनिक तकनीक एवं पोर्टल के माध्यम से गुम मोबाइलों की ट्रैकिंग कर उन्हें बरामद किया गया। मोबाइल वापस मिलने से आम नागरिकों में खुशी का माहौल है।
इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर पुलिस अधीक्षक श्री किरण चव्हाण (IPS) ने साइबर टीम की प्रशंसा करते हुए उन्हें बधाई दी और भविष्य में भी इसी तरह जनसेवा के कार्य करते रहने के लिए प्रेरित किया।
मोबाइल वापस पाने वाले सभी नागरिकों ने सुकमा पुलिस एवं साइबर टीम का आभार व्यक्त किया और इसे आम जनता के लिए बड़ी राहत बताया।
Author: Rajdhani Se Janta Tak
राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है




