सुकलीभाठा नवीन में केन्द्र सरकार की जल जीवन मिशन चढ़ा भ्रष्टाचार की भेंट

राजधानी से जनता तक/ चरण सिंह क्षेत्रपाल 

गरियाबंद – केन्द्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना जल जीवन मिशन अब भ्रष्टाचार व अनियमितताओं को भेंट चढ़ती नजर आ रही है। गरियाबंद जिले के देवभोग विकास खण्ड अंतर्गत ग्राम पंचायत सुकलीभाठा नवीन में यह योजना ग्रामीणों के लिए राहत का साधन बनने के बजाय परेशानी का सबब बन चुकी है। ग्राम पंचायत सुकलीभाठा नवीन सरपंच हरलाल मांझी ने बताया कि केन्द्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना जल जीवन मिशन को संबोधित अधिकारी व ठेकेदार कागजों में ही पूरी कर दी गई है। जिसके चलते अधिकांश गांवों में जल जीवन मिशन के तहत टंकी नल कनेक्शन तो बन गया है। लेकिन ग्रामीणों को एक बूंद पानी तक नसीब नहीं हो रहा है। उक्त ग्रामीणों ने बताया कि सुकलीभाठा नवीन में टंकी निर्माण, पाइपलाइन बिछाई का काम पूरा हो गया है। यहां तक की घर-घर नल भी लगाए गए हैं, लेकिन आज तक किसी भी घर में पानी नहीं पहुंचा है। स्थिति यह है कि सुखी टंकिया फटने लगी है, और घरों में लगे नल भी टूट-फूट रहे हैं, गांव के बुजुर्ग महिला पुरुष युवाओं ने बताया कि करोड़ों रुपए की इस योजना का लाभ आम जनता तक नहीं पहुंच पा रहा है। ठेकेदार व पीएचई विभाग के अधिकारी द्वारा मिलीभगत से इस काम को अंजाम दिया जा रहा है। इधर आम आदमी भीषण गर्मी में राहत पाने के लिए बूंद बूंद पानी के तरस कर इधर-उधर भाग फिर रहे हैं। गांवों में तालाब, कुंआ, बांध,नहर व हेण्डपंप सुखने लगें हैं,लोग जैसे-तैसे दिन गुजारने के लिए तालाब में सडे गले बदबू दार पानी को नहाने धोने में मजबूर हैं। अभी गर्मी में तालाब की पानी बदल गई है,सडे गले पत्ते पानी को रंग बदल दिया है। तो उसी दौरान ग्रामीण मजबूरी में दूषित पानी में नहाना धोना दैनिक दिनचर्या बनी है। ग्रामीण नागरिक लंबी समयावधि से जल जीवन मिशन योजना से शुद्ध पेयजल की इंतजार में खूब आस लगाए बैठे हैं। लेकिन संबंधित विभाग के अधिकारी व ठेकेदार आम नागरिकों के आस में पानी फेरते नजर आ रहे है।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  

टॉप स्टोरीज