सुरंग में फँसे 41 मज़दूरों की रक्षा के लिए गुरुनानक जयंती पर किया गया हवन पूजन

राजधानी से जनता तक । कांकेर । कांकेर उत्तरकाशी के टनल में फंसे 41 मजदूरों को निकालने का आज 16वां दिन है. ऑगर मशीन में बार- बार आ रही बाधाओं के बाद वर्टिकल ड्रीलिंग का कार्य भी शुरू कर दिया गया है. वहीं टनल में कैद मजदूरों को सकुशल निकालने को लेकर खोज बचाव कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है. इस बीच आज सोमवार को कार्तिक पूर्णिमा गुरु नानक जयंती के अवसर पर उत्तराखंड की एक सुरंग दुर्घटना में फँसे 41 मज़दूरों की प्राणरक्षा हेतु राजापारा के महादेव मंदिर परिसर में हवन का आयोजन किया ,जिसमें समाजसेवियों तथा मोहल्ले के निवासियों ने भाग लिया।

समाजसेवी अजय मोटवानी ने बताया कि हम जाति, धर्म क्षेत्र की भावना से ऊपर उठकर सभी 41 मज़दूरों की प्राण रक्षा हेतु प्रभु से प्रार्थना एवं हवन कर रहे हैं, जिसका उद्देश्य मानवता की रक्षा है. हमारी प्रार्थना है कि राहत कार्य करने वालों के प्रयास सफल हों और सभी 41 मज़दूर अपने दुखी परिवारों से अतिशीघ्र मिल सकें. सुबह 8 बजे से 10 बजे तक हवन पूजन जारी रहा।

इन दिनों उत्तरकाशी सिलक्यारा टनल रेस्क्यू कार्य पर पूरे देश की नजर बनी हुई है. टनल हादसे को आज 16 दिन हो गए हैं. टनल में फंसे 41 मजदूरों के सकुशल रेस्क्यू के लिए हर तरफ दुआओं का दौर जारी है ।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

छत्तीसगढ़ में लोकप्रिय होता हुआ राजधानी से जनता तक दैनिक अखबार के साथ न्यूज पोर्टल, यूटयूब चैनल,जो दिन की छोटी बड़ी खबरों को जनमानस के बिच पहुंचाती है और सेवा के लिए तत्पर रहती है dainikrajdhanisejantatak@gmail.com

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

टॉप स्टोरीज