बलरामपुर :- विगत दिनों बलरामपुर के सतिसेमर गाँव में सेंदुर नदी किनारे रेत में दबे अज्ञात शव मिलने के मामले में पुलिस ने शव का शिनाख्त कर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला पंजीबद्ध कर लिया है।बलरामपुर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दिनांक 29/01/2026 को थाना बलरामपुर के ग्राम सतिसेमर में सेंदुर नदी किनारे अज्ञात शव बरामद किया गया था। जिसके बाद बलरामपुर कोतवाली पुलिस ने आज दिनांक 31/01/2026 को शिनाख्त करते हुए विश्वनाथ केरकेट्टा पिता स्व. लोहार साय केरकेट्टा उम्र 51 वर्ष निवासी ग्राम सलिया पारा थाना लैलूंगा जिला रायगढ़ के रूप की गई है। घटना पर थाना बलरामपुर में अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 21/2026 धारा 103(1), 238 बीएनएस पंजीबद्ध कर जांच विवेचना की जा रही है।
Author: Rajdhani Se Janta Tak
राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है


