चन्द्रदीप यादव/राजधानी से जनता तक/कुसमी, बलरामपुर
सेरंगदाग बॉक्साइट माइन्स के सुपरवाइजर व मजदूरों ने हड़ताल कर कलेक्टर को दिया ज्ञापन
कुसमी :- बलरामपुर जिले के विकासखंड कुसमी अंतर्गत सेरंगदाग में स्थित बालाजी मार्बल एंड टाइल्स कि बॉक्साइट माइंस में श्रम कानूनों के उल्लंघन और मजदूरों के शोषण का मामला सामने आया है। खदान में कार्यरत मजदूरों और सुपरवाइजरों ने कलेक्टर को लिखित शिकायत सौंपकर जांच और कार्रवाई की मांग की है।
आपको बता दे कि सेरेंगदाग बॉक्साइट माईनस अपनी शुरुआत दिनों से ही अनियमिता और शासन के गाइडलाइन के विपरीत चल कर शासन प्रशासन को हमेशा चुनौती देती रही है, या यु कहें कि,सेरेंगदाग बॉक्साइट माईनस के संचालक को शासन प्रशासन का कोई खौफ नहीं है,अपनी मनमर्जी रवैया के लिए, आदिवासी मजदूर के शोषण के लिए बालाजी मार्बल एंड टाइल्स प्राइवेट लिमिटेड के सेरेंगदाग बॉक्साइट माइन्स में कोई कसर नहीं छोड़ी जा रहीं हों। मजदूरों ने बताया कि 22 अक्टूबर 2024 से खदान में 150 से अधिक मजदूर कार्यरत हैं, लेकिन अब तक किसी भी मजदूर का ‘ए-फॉर्म’ में पंजीकरण नहीं किया गया है। यह श्रम कानूनों का गंभीर उल्लंघन है। मजदूरों को अस्थायी रूप से नियुक्त कर लंबे समय से काम लिया जा रहा है, जबकि उन्हें स्थायित्व नहीं दिया जा रहा।
न्यूनतम वेतन, PF-ESI और चिकित्सा सुविधा नहीं।मजदूरों को न्यूनतम वेतन अधिनियम के अनुरूप मजदूरी नहीं दी जा रही है। इसके अलावा किसी भी मजदूरों को भविष्य निधि (PF), कर्मचारी राज्य बीमा (ESI) या चिकित्सा सुविधा उपलब्ध नहीं कराई गई है। खदान में सुरक्षा मानकों की भी अनदेखी की जा रही है, जिससे बड़े हादसे की आशंका बनी हुई है।
मजदूरों ने अमानवीय परिस्थितियों में काम कराने का आरोप लगाया और कहा कि उन्हें अमानवीय परिस्थितियों में काम करने के लिए मजबूर किया जा रहा है। कंपनी अपनी शर्तों पर काम कराने के उद्देश्य से स्थानीय मजदूरों को हटाकर बाहरी लोगों को नियुक्त कर रही है। मजदूरों ने जिला प्रशासन से पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच, सभी मजदूरों का ‘ए-फॉर्म’ में पंजीकरण, न्यायोचित वेतन, सामाजिक सुरक्षा और कार्यस्थल सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।
मजदूरों ने प्रशासन से उच्चस्तरीय जांच कर दोषी कंपनी प्रबंधन और संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की भी अपील की है। इस दौरान राहुल गुप्ता के नेतृत्व में बड़ी संख्या में मजदूर उपस्थित थे। राहुल गुप्ता ने बताया कि पूर्व में भी इस संबंध में ज्ञापन सौंपा गया था।
अब देखना होगा कि कितनी जल्द प्रशासन सेरेंगदाग बॉक्साइट माइन्स में काम कर रहे मजदूरों को न्याय दिलाता हैं।
Author: Rajdhani Se Janta Tak
राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है




