स्वच्छता पखवाड़ा, हिंदी दिवस पर सेजस, राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई चैतमा में रंगोली, श्रम दान कर स्वच्छता का संदेश

चैतमा। वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय चैतमा राष्ट्रीय सेवा योजना छेत्रीय निर्देशालय भोपाल डॉ अशोक श्रोती, युवा अधिकारी राजकुमार वर्मा, राज्य सम्पर्क अधिकारी डॉ नीता बाजपेयी, अटल बिहारी वाजपेयी विश्विद्यालय बिलासपुर समन्वयक डॉ मनोज सिन्हा, जिला संगठक प्रो वाय के तिवारी, प्राचार्य संरक्षक चंद्राणी सोम के निर्देश पर कार्यक्रम अधिकारी वीरेंद्र कुमार बंजारे के मार्गदर्शन में ब्यख्याता सुरेन्द्र सिंह नेटी,नबीउल्ला सिद्दिकी , पार्वती राम, विभा तांडे,राखी विन्धराज ,विजेता चतुर्वेदी, धनराज सिंह, पूनम जायसवाल, चंद्रमुखी साहू,मुरारीलाल धीवर, निष्ठा जायसवाल,स्वंय सेवक,छात्र छात्राओं के सहभागिता से हिन्दी दिवस, स्वच्छता पखवाड़ा मनाया गया।

प्राचार्य संरक्षक चंद्राणी सोम ने बताया कि यह दिन भारत की आधिकारिक भाषा के रूप में हिंदी को अपनाने का प्रतीक है , जो 14 सितंबर 1949 को संविधान सभा द्वारा लिया गया निर्णय था। यह ऐतिहासिक वोट भारतीय प्रशासनिक प्रणाली के भीतर हिंदी के महत्व को स्थापित करने में महत्वपूर्ण था। पूनम जायसवाल हिंदी मान देय शिक्षक ने बताया कि हिंदी भाषा देश की एकता का सूत्र है। पुरे विश्व में भारतीय संस्कृति का प्रचार करने का श्रेय एक मात्र हिंदी भाषा को जाता है। भाषा की जननी और साहित्य की गरिमा हिंदी भाषा जन-आंदोलनों की भी भाषा रही है। आज भारत में पश्चिमी संस्कृति को अपनाया जा रहा है, जिसके चलते अंग्रेजी भाषा का सभी क्षेत्रों में चलन बढ़ गया है। ब्यख्याता सुरेन्द्र सिंह नेटी ने बताया कि हिंदी भाषा शिक्षण का मूल उद्देश्य जैसे सुनना, बोलना, पढ़ना, लिखना, व्यावहारिक व्याकरण का ज्ञान, भाषा प्रयोग तथा सृजनात्मकता का विकास की पूर्ति इस शिक्षण से किया गया है ।वीरेंद्र कुमार बंजारे ब्यख्याता कार्यक्रम अधिकारी, युवा अधिकारी ने बताया कि 2024 की विषय वस्तु “स्वभाव स्वच्छता, संस्कार स्वच्छता” है और इसके अंतर्गत देश भर में स्वच्छता के प्रयासों में नागरिको की भागीदारी और सामूहिक कार्यों की भावना को प्रज्वलित किया जाएगा। इसके अंतर्गत समग्र समाज के तीन महत्वपूर्ण स्तंभों पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा।

स्वच्छता पखवाड़ा भारत सरकार द्वारा समाज के विभिन्न क्षेत्रों में सफाई और स्वच्छता को बढ़ावा देने के लिए एक पहल है। भारतेन्दु हरिश्चंद्र को आधुनिक हिंदी का जनक कहा जाता है। जिन्होंने हिंदी, पंजाबी, बंगाली और मारवाड़ी सहित कई भाषाओं में अपना योगदान दिया था। स्वंय सेवक विद्यार्थियों ने रंगोली बनाकर हिंदी दिवस, स्वच्छता का संदेश दिया।कीर्तन बघेल, देवानंद वर्मा ने भी सहभागिता निभाई।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

टॉप स्टोरीज