हर घर तिरंगा–तिरंगा यात्रा” को लेकर भाजपा गरियाबंद की व्यापक तैयारी

10 से 15 अगस्त तक मंडलों में होंगे विविध आयोजन, बच्चों से लेकर युवाओं तक की भागीदारी सुनिश्चित

राजधानी से जनता तक/चरण सिंह क्षेत्रपाल

गरियाबंद -भारतीय जनता पार्टी, जिला गरियाबंद द्वारा “हर घर तिरंगा – तिरंगा यात्रा” एवं “मोर तिरंगा मोर अभिमान” अभियान के अंतर्गत 10 से 15 अगस्त 2025 तक मंडल स्तर पर विविध राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस संबंध में पार्टी के जिला कार्यालय से विस्तृत दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

भाजपा जिला अध्यक्ष अनिल चंद्राकर ने बताया कि
“प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चल रहा ‘हर घर तिरंगा’ अभियान एक जनआंदोलन का रूप ले चुका है। यह केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि नई पीढ़ी को स्वतंत्रता संग्राम की भावना और मूल्यों से जोड़ने का एक सशक्त माध्यम है। जिले के सभी मंडलों में तिरंगा यात्रा, ध्वजारोहण, शहीद स्मरण एवं सामाजिक सहभागिता जैसे आयोजन भव्यता के साथ होंगे।”

अभियान के जिला संयोजक राजेश साहू ने कहा,
“यह अभियान प्रत्येक कार्यकर्ता के लिए राष्ट्रसेवा का सुनहरा अवसर है। सभी कार्यकर्ता यह संकल्प लें कि उनके मंडल में एक भी घर ऐसा न हो जहाँ तिरंगा न फहराया गया हो। यह एक जनजागरण का अभियान है, एक देशभक्ति का उत्सव है।”

जिला महामंत्री द्वय आशीष शर्मा एवं चंद्रशेखर साहू ने बताया कि कार्यक्रमों की रूपरेखा निम्नानुसार निर्धारित की गई है:
10 से 14 अगस्त: प्रत्येक मंडल में तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी, जिसमें युवा मोर्चा, महिला मोर्चा एवं आम नागरिकों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।
13 से 15 अगस्त: सभी कार्यकर्ता अपने घरों, प्रतिष्ठानों एवं आसपास तिरंगा फहराएं। जहाँ संभव हो, वहाँ बच्चों के हाथों से ध्वजारोहण कराया जाए।
15 अगस्त की संध्या: तिरंगे को सम्मानपूर्वक उतारने की व्यवस्था की जाएगी।
12 से 14 अगस्त: स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े स्थलों एवं शहीदों की प्रतिमाओं की साफ-सफाई, दीप प्रज्वलन, माल्यार्पण एवं श्रद्धांजलि कार्यक्रम होंगे।प्रत्येक मंडल में शहीदों के परिजनों, सैनिकों एवं पुलिसकर्मियों का सम्मान भी किया जाएगा।
भारतीय जनता पार्टी – जिला गरियाबंद ने समस्त कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों से अपील की है कि वे इस अभियान को जन-जन तक पहुँचाकर इसे राष्ट्रभक्ति का महा उत्सव बनाएं।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

टॉप स्टोरीज