हाई स्कूल कोटरीमाल में धूम धाम से मनाया गया वार्षिक उत्सव

राजधानी से जनता तक । धर्मेन्द्र महन्त । घरघोडा । दिनांक 04/01/2024 को वार्षिक उत्सव का आयोजन शासकीय हाई स्कूल कोटरीमाल में प्राचार्य महोदय श्री संजीव कुमार पटेल सर के नेतृत्व व मार्गदर्शन में शुरू किया गया। जिसमें संकुल कोटरीमाल से संबंधित सभी स्कूलों के विद्यार्थियों ने खेलकूद प्रतियोगिता में हिस्सा लिया।इस अवसर पर सभी शिक्षकगण, सभी स्कूलों के विद्यार्थियों व आसपास के ग्रामीणजन उपस्थित रहे।संकुल स्तरीय खेलकूद सांस्कृतिक प्रतियोगिता का यह कार्यक्रम 4जनवरी से 6 जनवरी 2024तक होना है। कार्यक्रम की शुरुआत सर्वप्रथम माता सरस्वती की पूजा अर्चना से किया गया। तत्पश्चात् राष्ट्रगान व राज्य गीत गाया गया। फिर खेलकूद की शुरुआत 100 मीटर दौड़ से हुई।

इस विद्यालयीन उत्सव में कबड्ड़ी, खो खो, लम्बी कूद, रस्सी कूद,रस्सी दौड़,बोरा दौड़, लोटा दौड़, जलेबी दौड़ 100मीटर दौड़, फुगड़ी,बिल्लस जैसे खेलों का बेहतरीन प्रदर्शन बच्चों द्वारा किया जा रहा है।इस शुभ अवसर पर सभी शिक्षकगण, विद्यार्थियों, ग्रामीणों व बाहर से आए अतिथियों के लिए भोजन की सुव्यवस्था की गई है।

बच्चों को प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान पर विजेता घोषित किया जा रहा है व उनके लिए इनाम दिया जा रहा है।

  बच्चों में काफी उत्साह व प्रसन्नता है।

खेलकूद करते हुए बच्चे खुशी जाहिर कर रहे हैं।

(1)खेल नियम व अनुशासन में रहना सिखाता है।

(2)एक दूसरे से मिलकर रहना व विचारों में सकारात्मक परिवर्तन लाता है।

(3)तन मन को स्वस्थ रहने के साथ साथ मानसिक विकास में सहायक होता है।

(4)निरंतर प्रयास जारी रखना व मनोबल को ऊंचा उठाने में मदद करता है।

(5) कार्य करने के गुणों को विकसित करता है।

(6) एकता में रहना सिखाता है व हार सहन करने की सुविचार देता है।

(7) अपने लक्ष्य को निर्धारण करना व लक्ष्य की ओर आगे बढ़ना सिखाता है।

(8) अच्छी समझ बनती है।

(9) पठन,लेखन व रचनात्मक कौशल के ज्ञान में मदद मिलती है।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

छत्तीसगढ़ में लोकप्रिय होता हुआ राजधानी से जनता तक दैनिक अखबार के साथ न्यूज पोर्टल, यूटयूब चैनल,जो दिन की छोटी बड़ी खबरों को जनमानस के बिच पहुंचाती है और सेवा के लिए तत्पर रहती है dainikrajdhanisejantatak@gmail.com

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

टॉप स्टोरीज