हाथियों ने दो मकानों को ध्वस्त कर तीन मवेशियों को मौत के घाट उतारा

राजधानी से जनता तक| कोरबा| कटघोरा वनमंडल में हाथियों का उत्पात कम होने का नाम नहीं ले रहा। एक बार फिर झुंड से अलग हुए हाथियों ने गांव में घुसकर भारी उत्पात मचाया। हाथियों ने दो मकानों को ध्वस्त कर तीन मवेशियों को मौत के घाट उतारा है। मकान में रखे अनाज को अपना निवाला बनाया। घटना से सहमे ग्रामीणों ने जैसे तैसे रात गुजारी।घटना कटघोरा वनमंडल के पसान वन परिक्षेत्र के ग्राम हरदेवा की है।

बताया जा रहा है कि क्षेत्र में 48 हाथियों का झुंड बीते कुछ दिनों से विचरण कर रहा है। इस दल में से 30 हाथी अलग हुए और रात्रि लगभग 11 बजे हरदेवा गांव में जा पहुंचे। जहां हाथियों ने जमकर उत्पात मचाया। हाथियों ने यहां रहने वाले वीर सिंह के घर को तोड़ दिया। घर के बाहर बंधे तीन मवेशियों को भी हमला कर मौत के घाट उतार दिया। मृत मवेशियों में एक बैल व दो बछड़े शामिल है। इसके बाद भी हाथियों का उत्पात थमा नहीं । हाथियों ने सहदेव के मकान को ध्वस्त करते हुए वहां रखे चावल व अन्य खाद्य सामग्री को चट कर दिया। हाथियों का झुंड उत्पात मचाने के बाद जंगल की ओर कुच कर गया। हाथियों के उत्पात की खबर पर वन अमला मौके पर पहुंचा। हाथियों की निगरानी की जा रही है। बताया जा रहा है कि 18 हाथी सेमहरा और गाड़ा गोड़ा के बीच जंगल में विचरण कर रहे है। केंदई रेंज में सूरजपुर जिले से आए 11 हाथी लौट चुके है।हाथियों ने अचानक गांव में घुसकर उत्पात मचाना शुरू कर दिया। रात 11 बजे ग्रामीण अपने-अपने घरों में सो चुके थे। अचानक मकान ध्वस्त किए जाने के बाद उनकी नींद खुली। किसी तरह भाग कर उन्होंने जान बचाई। नहीं तो बड़ी जनहानि हो सकती थी। निगरानी के बाद भी हाथियों द्वारा उत्पात मचाए जाने से ग्रामीण आक्रोशित हैं।

Sangam Dubey
Author: Sangam Dubey

छत्तीसगढ़ में लोकप्रिय होता हुआ राजधानी से जनता तक दैनिक अखबार के साथ न्यूज पोर्टल, यूटयूब चैनल,जो दिन की छोटी बड़ी खबरों को जनमानस के बिच पहुंचाती है और सेवा के लिए तत्पर रहती है dainikrajdhanisejantatak@gmail.com

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

टॉप स्टोरीज