हाथियों ने मचाया कहर दो दिनों में 12 परिवार का घर तोडा

ग्रामीण डर के साय में जीने को मजबूर, कहा है जंगल विभाग प्रतापपुर जो अब किस पर कराएगी एफआईआर ?

पिछले दिन पांच घरों का दिवाल गिराया तो दूसरे दिन सात घरों को तोड़ रात भर दन्तैल हाथी ने मचाया ताण्डव

राजधानी से जनता तक । सूरजपुर/प्रतापपुर । मोहन प्रताप सिंह । जिले के वन परिक्षेत्र प्रतापपुर अंतर्गत सोनगरा क्षेत्र में जंगली हाथियों ने तांडव मचाया हुआ है जहां ग्रामीण रात भर डर के साए में जीवन जीने को मजबूर है कि रात कैसे कटे और जीवन कैसे बचाया जाए वही जंगली हाथी एक एक कर घर तोड़ने में लगा हुआ है जहा सारसताल में इससे पूर्व दंतैल हाथी ने फूलसाय रजवाड़े को मार डाला था उसके कुछ दिन बाद ही बीती रात गाय को भी मार डाला।

सोनगरा के सारसताल पारा मे सात घरों को गिराया

रात्रि नौ बजे से दन्तैल हाथी सारसताल और आमाडाड़ पहुंचकर ईश्वर राजवाड़े आत्मज बहाल राजवाड़े का दिवाल तीन जगह तोड़कर गिरा दिया वह घर में रखे सामान को भी नुकसान कर दिया इसके पश्चात हेमन्त आत्मज मोतीलाल राजवाड़े का दीवाल ढहाया वह परछी का पिलर गिरा दिया तत्पश्चात् उमाशंकर आत्मज रामभजन राजवाड़े का दिवाल उस समय गिराया जब वह अपने परिवार के साथ उसी कमरे मे सो रहा था।

आनन फानन में यदि वह अपनी बच्ची को नही हटाया होता तो बहुत बड़ा हादसा हो सकता था क्योंकी जिस खाट मे उसकी बच्ची सो रही थी तब हाथी दिवाल पर सिर से वार किया तो मिट्टी का मलबा गिरा जिससे उमाशंकर का खाट टूट गया व उसके ऊपर मलबे का ढेर जमा हो गया आनन फानन मे उमाशंकर ने बच्ची को दूसरी ओर खींच लिया ।

इसके बाद परछी की ओर जैसे ही पहुंचा की खूटे से बंधी हुई गाय रस्सी तोड़कर भाग रही तभी कुछ दूर तक पहुंची ही थी की हाथी ने उसे दौड़ा कर मार डाला। इसके बाद परसराम आत्मज शिवरतन का दीवाल तोड़ दिया वह घर में रखें कुछ धान को भी खा गया, इंद्रमनिया पति नानराम का दीवाल तोड़ दिया, नान राम आत्मज घूरन राजवाड़े का दीवार तोड़ दिया , देवशरण आत्मज सुखलाल का दिवाल तोड़ दिया।

क्या पूरा वन अमला एक हाथी को नहीं संभाल पा रहा

पूरा वन अमला मिलकर एक हाथी को नहीं संभाल पा रहा जबकि इससे पूर्व में यहां के पुराने स्टॉफ तीस हाथियों के दल को भी संभाल लेते थे और उनको चेरा होते हुए मैनपाट की ओर भगा देते थे।

ग्रामीणों ने लगाया आरोप

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि जब हाथी आती है तो वन विभाग द्वारा लाइट बंद करवा दिया जाता है कल रात में जब यह घटना हुई उस समय लाइट बंद कर दिया गया था तो हम ग्रामीणों को कैसे पता चले कि क्या होने वाला है और हाथी किधर है जिससे हम बचकर सुरक्षित निकल पाए जबकि यहां तो लाइट काटकर ग्रामीणों को मौत के मुंह में धकेलने का काम किया जा रहा है और वन विभाग इन सबका विरोध करने वालो के ऊपर एफआईआर दर्ज कराने में व्यस्थ है फिर ग्रामीणों की जान बचाने का काम कौन करेगा।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

टॉप स्टोरीज