हिंसा से विश्वास की ओर: 21 माओवादियों का ऐतिहासिक आत्मसमर्पण,

76 लाख के इनामी नक्सली मुख्यधारा में लौटे

जिला प्रमुख नवीन दांदडें 

सुकमा | 07 फरवरी 2026जिले में नक्सलवाद के विरुद्ध चलाए जा रहे सशक्त अभियानों को बड़ी सफलता मिली है। “पुना मार्गेम” (हिंसा छोड़कर विकास की राह) अभियान के अंतर्गत कुल 21 हार्डकोर माओवादी कैडरों ने एक साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का निर्णय लिया। आत्मसमर्पण करने वाले इन माओवादियों पर कुल 76 लाख रुपये का इनाम घोषित था।

आत्मसमर्पित नक्सलियों में डीवीसीएम – 03, एसीएम – 05 एवं पार्टी सदस्य – 13 शामिल हैं। ये सभी दरभा डिवीजन, दक्षिण बस्तर डिवीजन, के.के.बी.एन. डिवीजन (ओडिशा) तथा इंजरावती एरिया कमेटी में सक्रिय रहे हैं।

भारी मात्रा में हथियार व विस्फोटक बरामद

आत्मसमर्पण के दौरान नक्सलियों द्वारा 03 एके-47, 02 एसएलआर, 01 इंसास, 05 सिंगल शॉट, 03 बीजीएल लॉन्चर, डेटोनेटर, जिलेटिन तथा भारी मात्रा में गोला-बारूद पुलिस के समक्ष जमा कराया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में हुआ आत्मसमर्पण

यह आत्मसमर्पण जिला पुलिस सुकमा एवं एसआईबी के संयुक्त प्रयासों से संपन्न हुआ। इस अवसर पर आईजी बस्तर रेंज श्री पी. सुंदरराज (IPS), पुलिस अधीक्षक सुकमा श्री किरण चव्हाण (IPS), डीआईजी सीआरपीएफ, एएसपी कोंटा सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

सुरक्षा कैंप, सड़क कनेक्टिविटी और योजनाओं का दिखा व्यापक असर

लगातार नक्सल विरोधी अभियानों, नए सुरक्षा कैंपों की स्थापना, सड़क कनेक्टिविटी के विस्तार एवं शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रभावी पहुंच से नक्सली संगठन का प्रभाव तेजी से कमजोर हुआ है। विकास कार्यों और बढ़ते जनविश्वास के चलते संगठन में निरंतर मोहभंग देखा जा रहा है।

आईजी पी. सुंदरराज का बयान

आईजी पी. सुंदरराज ने कहा कि यह आत्मसमर्पण बस्तर में शांति स्थापना की दिशा में एक बड़ी और महत्वपूर्ण सफलता है। यह सुरक्षा बलों की सतत कार्रवाई, विकास कार्यों की प्रभावी पहुंच और आम जनता के बढ़ते विश्वास का प्रमाण है।

एसपी किरण चव्हाण का संदेश

एसपी किरण चव्हाण ने कहा कि हिंसा का रास्ता छोड़कर आत्मसमर्पण ही एकमात्र विकल्प है। जिला पुलिस द्वारा आत्मसमर्पित कैडरों को शासन की पुनर्वास नीति के तहत सुरक्षा, सम्मानजनक जीवन, आर्थिक सहायता एवं अन्य सुविधाएं प्रदान की जाएंगी।

रैंक विवरण

डीवीसीएम – 03

एसीएम – 05

पार्टी सदस्य – 13

कुल – 21 माओवादी

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  

टॉप स्टोरीज