05 वर्ष से फरार स्थायी वारंट गिरफ्तार,भेजा जेल

05 वर्ष से फरार स्थायी वारंट गिरफ्तार,भेजा जेल

 

गंगाराम पटेल

 

गंडई। पुलिस अधीक्षक खैरागढ़-छुईखदान-गंडई अंकिता शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नेहा पाण्डेय के निर्देशन पर पुलिस अनुविभागीय अधिकारी प्रशांत खाण्डे के दिशा निर्देश में थाना प्रभारी गंडई निरीक्षक शिव शंकर गेंदले के नेतृत्व में प्र0आर0 सुन्दरू राम चन्द्रवंशी, आरक्षक बसंत राठिया, प्रेमलाल मंडावी, रविन्द्र मरकाम के द्वारा आज दिनांक 20.11.2023 को माननीय जे0एम0एफ0सी0न्यायालय छुईखदान के प्रकरण क्र. 379/18, अपराध क्र. 136/18 धारा 34(ए) आबकारी एक्ट के 05 साल से फरार स्थायी वारंटी राजकुमार यादव पिता स्व0 पुसउराम यादव उम्र 50 साल साकिनवार्ड क्र. 06 कोपेभाठा गंडई थाना गंडई जिला के0सी0जी0 (छ0ग0) जिसका आज दिनांक 20.11.2023 को सूचना मिला कि उक्त स्थायी वारंटी अपना अलग-अलग ठीकाना बदल-बदल कर लुक छिपकर रह रहा है जो अभि अपने गृह निवास में आया हुआ है जो भागने के फिराक में है कि सूचना के आधार पर थाना से तत्काल टीम तैयार कर वार्ड क्र. 06 कोपेभाठा गंडई पहुचकर स्थायी वारंटी को घेराबंदी कर पकडा गया एवं थाना लाकर माननीय न्यायालय छुईखदान में आज दिनांक 20.11.2023 को पेश किया गया है। इसी प्रकार थाना गंडई के अन्य फरार स्थायी वारंटी एवं गिरफ्तारी वारंटीयों की पता तलास की कार्यवाही लगातार जारी रहेगा।

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

टॉप स्टोरीज