10वीं की छात्रा ने ब्लेड से काटा खुद का गला

सरगुजा। छत्तीसगढ़ के सरगुजा से 10वीं की छात्रा की आत्महत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. रविवार को करीब 2:30 बजे नेहा बरगाह अपने घर पहुंची. इस दौरान पिता राजेंद्र प्रसाद ने पूछा कि इतनी तेज धूप है बाहर, तुम लोग कहां घूम रहे थे?यह साधारण सा सवाल नेहा को नागवार गुजरा, जिससे नाराज होकर उसने कमरे में जाकर धारदार ब्लेड से अपना गला काट लिया.घटना के दौरान गले से निकला खून जमीन पर फैल गया. नेहा की बहन ने जब कमरे में यह भयावह मंजर देखा, तो वह जोर-जोर से चिल्लाई, जिससे परिवार के अन्य सदस्य भी मौके पर पहुंचे. उन्होंने बिस्तर पर ब्लेड पड़ा देखा. आनन-फानन में परिवार ने नेहा को निजी वाहन से अंबिकापुर के मिशन अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन इलाज के दौरान आज उसने दम तोड़ दिया.पुलिस ने घटना की गहन जांच शुरू कर दी है. परिवार से पूछताछ के जरिए नेहा की मानसिक स्थिति और इस कदम के पीछे के कारणों का पता लगाया जा रहा है. यह घटना क्षेत्र में गहरी चिंता और चर्चा का विषय बन गई है।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

टॉप स्टोरीज